पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी तारा को हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने दो घंटे की पैरोल दी है। तारा की भतीजी की 3 दिसंबर को शादी है। उसके भाई की अप्रैल में मौत हो चुकी है इसलिए तारा ने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी।

हाईकोर्ट ने तारा को पुलिस कस्टडी में तीन दिसंबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच दो घंटे के लिए भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दी है। हालांकि तारा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक के लिए पैरोल दिए जाने की मांग की थी। तारा की भतीजी का रोपड़ के गांव मुगल माजरी के गुरुद्वारा साहिब में तीन दिसंबर को आनद कारज होगा। जगतार सिंह तारा इस समय चंडीगढ़ की बुडैल जेल में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त : राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई, 27 मिनट बाद जमानत 30 दिन के लिए जमानत भी दे दी थी

नई दिल्ली : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता शुक्रवार दोपहर समाप्त कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने कल दोपहर ही उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। वह केरल के वायनाड से...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

गढ़शंकर : 1 अप्रैल: शिक्षा ब्लाक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल पिपलीवाल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक नोडल अधिकारी नरेश कुमार जी...
Translate »
error: Content is protected !!