पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने नाम एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 30 मई : दी अक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर की अगुवाई में व फेडरेशन आफ वेट्रंस असोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों के संबंध में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के नाम एसडीएम गढ़शंकर जशनप्रीत कौर गिल को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनका मांगपत्र जल्द ही संबंधित पक्षों को भेज दिया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि देश की रक्षा के लिए समर्पित लाखों सैनिकों, जंगी फौजी व दिव्यांग सैनिक जो लंबे अरसे से अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं उनकी मांगे जल्द पूरा की जाए। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से दिल्ली जंतर मंतर पर संघर्ष कर रही महिला पहलवानों की मांगे मानी जाए, सरकार ओ. आर. ओ. पी.में भेदभाव खत्म करे, देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले इसलिए उनकी मांगे पूरी की जाए और देश की सरकार लाखों पूर्व सैनिकों द्वारा गठित फेडरेशन आफ वेट्रंस असोसिएशन से मांगो के संबंध में बात करें। इस अवसर पर प्रधान सूबेदार केवल सिंह, सूबेदार हरमिंदर सिंह, सूबेदार बलवीर सिंह, सूबेदार राज कुमार भारद्वाज, महिंदर लाल, सूबेदार करनैल सिंह, महिंदर पाल कटारिया, कैप्टन सुरिंदर कुमार, लेफ्टिनेंट विनय कुमार शर्मा, एस एस दत्ता, प्रेम कुमार, प्रेम सिंह, कैप्टन जसवंत सिंह, सूबेदार मोहन लाल, ओमप्रकाश, कैप्टन लखबीर सिंह, गोपाल राणा, सूबेदार राजीव सिंह व तरसेम लाल सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

Public Awareness Being Raised About

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 6 : CJM-cum-Secretary of District Legal Services Authority, Neeraj Goyal, informed that under the leadership of District & Sessions Judge-cum-Chairman of District Legal Services Authority, Rajinder Aggarwal, the second National...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार

चंडीगढ़  :  पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी कि उन्होंने एक खुफिया सूचना आधारित अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के समर्थन प्राप्त आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और...
article-image
पंजाब

8 महिलाएं और 6 पुरुष ग्रिफ्तार…. इस हाल में मिले : पुलिस ने दो होटलों में की थी रेड

मोगा : पुलिस ने होटलों में छापेमारी कर 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मोगा के दो होटलों में की है। पकड़े गए आरोपियों में होटल संचालक...
article-image
पंजाब

पंजाब के 20 शहरों में 7 मई काे होगा युद्ध मॉक ड्रिल

चंडीगढ़, 6 मई । केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के 20 शहरों में 7 मई काे ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल किया जाएगा। राज्य के जिन शहरों काे मॉक ड्रिल के...
Translate »
error: Content is protected !!