पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान: DC राहुल कुमार

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 14 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस संदर्भ में आगामी 28 जनवरी को एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूर्व सैनिकों से जुड़ी विभिन्न तरह की समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। राहुल कुमार आज जिला सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से जिला भाषा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित 10वें सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस (आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे) कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस का आयोजन देश की तीनों सेनाओं से सेवानिवृत हुए वीर पूर्व सैनिकों के सम्मान, त्याग और योगदान को नमन करने के लिए समर्पित है। इस आयोजन के माध्यम से पूर्व सैनिकों के साहस, अनुशासन और सेवाभाव को सम्मान देते हुए शहीदों और उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना भी है।
राहुल कुमार ने कहा कि हमारे पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं जिन्होंने देश की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे सैनिकों ने समय-समय पर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया है, देश को ऐसे वीर सैनिकों, वीर नारियों पर गर्व है।
उपायुक्त ने पूर्व सैनिकों की मांग पर कहा कि शहीद स्मारक बिलासपुर में शेड निर्माण तथा मुख्य सड़क से ईसीएचएस वाया सीएसडी कैंटीन को जाने वाले संपर्क मार्ग के सुधारीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित भी किया।
इससे पहले जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कैप्टन रमेश शर्मा ने सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों के उत्थान एवं कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर सेवानिवृत्त जे.एस. वर्मा वीएसएम, कर्नल राजेन्द्र सिंह, कैप्टन अमरनाथ, बालक राम, संजीव, सुरेंद्र, अधीक्षक विनोद नड्डा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित – एडीसी बोले… तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य में दक्षता लाएं सभी विभाग

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर। सरकारी कार्यालयों में तकनीक के सहयोग से किस प्रकार कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना लौट आया : कोरोना की नई लहर! तेज संक्रमण के साथ सबसे अधिक मौतें; भारत के लिए बड़ी चेतावनी

दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर एशिया में दस्तक दे रहा है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है, जिससे स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए : पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया, सौर ऊर्जा संयंत्र से 27.71 करोड़ रुपये की वार्षिक होगी आय

ऊना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना को 287.68 करोड़ रुपए की 18 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!