पूर्व DGP मुस्तफा की बढ़ सकती मुश्किलें : मरने वाले बेटे के नाम स्व वायरल हो रही वीडियो में लगे है गंभीर आरोप , पुलिस जांच में जुट गई

by

पंचकूला । पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा चौधरी एवं पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के इकलौते बेटे 35 वर्षीय आकिल अख्तर की वीरवार देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी। आकिल के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि 27 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में मुस्तफा, उनकी बेटी और बहू पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसी आधार पर एक शख्स ने भी पुलिस को शिकायत दी है। अब पंचकूला पुलिस वीडियो की सच्चाई जानने में जुट गई है।

आकिल अख्तर की मौत का कारण नशे की ओवरडोज मौत या हृदयगति रुकना (कार्डियक अरेस्ट) बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा था सुसाइड नोट और वीडियो की बात से इन्कार कर दिया था। अब पुलिस तक शिकायत पहुंची है, जिसमें वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है। और परिवार के सदस्याें पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पंचकूला पुलिस अब वीडियो में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच में जुट गई है। आरोप साबित हुए तो पूर्व डीजीपी समेत पूरे परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

दो बच्चों का पिता था आकिल : मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के गांव ग्राम हरडाखेड़ी निवासी मोहम्मद मुस्तफा चौधरी रिटायरमेंट के बाद इन दिनों पंचकूला में परिवार के साथ रह रहे हैं। पोस्मार्टम के बाद आकिल के शव को शुक्रवार शाम पैतृक गांव ले जाया गया और वहां के कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक किया गया। आकिल अख्तर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

परिवार का राजनीतिक रसूख

मोहम्मद मुस्तफा का परिवार शुरू से ही राजनीति से जुड़ा है। उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। राजनीति में सक्रिय होने से पूर्व वर्ष 1995 में वह उत्तर प्रदेश के सरसावा की ब्लाॅक प्रमुख चुनी गई थीं। मुस्तफा के छोटे भाई जावेद अख्तर की पत्नी मुशैयदा वर्ष 2000 में सरसावा ब्लाॅक प्रमुख चुनी गई थीं, वहीं से अब वर्तमान में मुस्तफा के बड़े भाई चौधरी ताहिर हसन ब्लाक प्रमुख सरसावा हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार लाशों के उपर से निकले बिना डल्लेवाल को लेकर नहीं जा सकती….पंधेर की युवाओं से अपील- जो भी हाथ में मिले लेकर पहुंचे, खनौरी बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

लुधियाना। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर रविवार रात्रि जालंधर बाईपास स्थित मल्होत्रा रिजोर्ट पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर फोर्स...
article-image
पंजाब

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढोलबाहा में ग्रीष्मकालीन शिविर: ज्ञान, कला और मनोरंजन का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इन दिनों ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया जा रहा है। यह शिविर विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का...
article-image
पंजाब

In Conversation with Senior Journalist

Hoshiarpur/5 June /Daljeet Ajnoha :  In an exclusive interaction with senior journalist Sanjeev Kumar, the Business Head of Sonalika Agro Solutions, Mr. Deepak Kranti Sharma, emphasized the company’s commitment to empowering farmers through advanced...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!