पैशनधारकों को पैशन पुनर्निर्धारण हेतु कोष कार्यालय आने की नहीं जरुरत – विशाल रघुवंशी

by

ऊना, 24 मार्च – जिला के पैशनधारक की पैन्शन का पुनर्निर्धारण जिला कोष कार्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा और न ही किसी भी पैंशनधारक को पैंशन निर्धारण हेतु ज़िला कोष कार्यालय में आने की जरूरत है। यह वक्तव्य देते हुए जिला कोष अधिकारी, ऊना विशाल रघुवंशी ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों के माध्यम से यह भ्रमित करने वाला समाचार प्रकाशित किया गया है जोकि वास्तविक नहीं है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2015 तक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की पैशन का पुनर्निर्धारण वित्त विभाग द्वारा केन्द्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सूचना केन्द्र शिमला के माध्यम से कर दिया गया है, जिसके फलस्वरूप किसी भी पैंशनधारक को अनावश्यक रुप से जिला कोष कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 21 लाख से बनी सड़क का किया लोकार्पण

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना-अंब सड़क के प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी भाग पर 21 लाख रूपये की लागत से सड़क की मैटलिंग व टायरिंग, आरसीसी व साइड ड्रेन के कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम के पूर्वानुमान के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया

हेल्पलाइन नंबर 1100 को भी आपदा हेल्पलाइन में जोड़ा जाएगा शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की 8वीं बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के के सभी 19 वार्डों के परिणाम घोषित

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जून। जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन वार्डों के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं: 1. बीड़ बगेहड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा- रणधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भाजपा ने...
Translate »
error: Content is protected !!