पोजेवाल में एसपी नेत्र अस्पताल का उद्घाटन

by

पोजेवाल सरां। कस्बा पोजेवाल में एसपी नेत्र अस्पताल का उद्घाटन शिअद नेता अशोक नानोवाल तथा पोजेवाल मार्केट के प्रधान गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान स्वामी सहज दास डेरा रामझाड़ी धर्मपुर वालों ने पूजन करके अरदास की। बता दें कि नए खुले इस अस्पताल के डा. सत्या प्रकाश द्वारा गुरु नानक मिशन चैटीटेबल अस्पताल कुक्कड़ मजारा के नेत्र विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दी गई हैं। उधर, शिअद नेता अशोक नानोवाल ने कहा कि इस अस्पताल के खुलने से कंडी तथा बीत क्षेत्र के साथ लगते गांवों के लोगों को काफी लाभ होगा। इस दौरान आंखों की माहिर डा. सत्या प्रकाश व डा. भावना सिंह ने कैफ में आए इलाके के गणमान्य विशेष तौर पर स्वामी सहज दास रामझाड़ी धरमपुर वालों का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि रोजाना सुबह 9 से 2 बजे तक एसपी आई केयर सैंटर पोजेवाल व 24 घंटे खालसा कालेज गढ़शंकर के सामने व डिप्टी स्पीकर रौड़ी की रिहायश के पास आंखों के अस्पताल में बहुत कम खर्च पर इलाज व आंखों के हर तरह के आप्रेशन किए जाएंगे। इस दौरान अड्‌डा पोजेवाल के समुह दुकानदारों के अलावा अलग-अलग गावों से पंच सरपंच सहित मैडिकल प्रैक्टीशनर्ज व आशा वर्कर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव …पेड़ से टकराई कार

अमृतसर  : अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं,...
article-image
पंजाब

गुरू नानक मिशन अस्पताल कुकड़मजारा में 31 जनवरी तक लैब टैस्टों में पचास प्रतिशत की रियायत : बीबी सुशील कौर

। गढ़शंकर:  गुरू नानक मिशन चैरीटेवल ट्रस्ट नवांगरां-कुलपुर की कार्याकारिणी की मीटिंग गुरू नानक मिशन अस्पताल बाबा बुद्ध सिंह नगर, कुकड़मजारा के कंप्लैकस में ट्रस्ट की मुख्य सेवादार बीबी सुशील कौर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

एनआरआई परिवार दुआरा सरकारी स्कूल के कमरों की रिपेयर के लिए दिए 50 हजार और दो इन्वर्टर

गढ़संकर : गांव चक गुरु के सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूल को एनआरआई परिवार ने स्कूल की मरम्मत के लिए पैसों से मदद की गई। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुनीता...
Translate »
error: Content is protected !!