पोषण पखवाड़ा अभियान शुरू : जिला में 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा – नरेंद्र कुमार

by
रोहित जसवाल। ऊना, 8 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने पोषण पखवाड़े पर आधारित एक जागरूकता रैली भी निकाली।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर जोर दिया जाएगा जिसमें जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी, नागरिक मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, बेस्ड मैनेजमेंट ऑफ एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सीएमएएम) के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल है। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व और स्वस्थ भोजन की आदतों के बारे में जागरूक बनाना है।
नरेंद्र कुमार ने आगे बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामुदायिक गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को जागरूक किया जाएगा। इनमें “पोषण भी, पढ़ाई भी” (पीबीपीबी), बेहतर प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), पोषण संबंधी जागरूकता के लिए जनजातीय, पारंपरिक, क्षेत्रीय और स्थानीय खानपान पद्धतियों पर जोर और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ) संबंधी विधियों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा पोषण संबंधी अच्छी सेहत के लिए श्री अन्न/बाजरा के प्रचार और उसे लोकप्रिय बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना शिव सिंह, जिला समन्वयक पोषण, मिशन शक्ति के सभी सदस्य, परियोजना ऊना की सभी पर्यवेक्षक और वृत्त ऊना, अरनियाला और रक्कड़ की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ में माथा टेकने पैदल जा रहे हजारों श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और भंडारे का आयोजन

गढ़शंकर :  स्वामी जगदेव दास जी जगदीश शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में आश्रम के मौजूदा गद्दीनशीन स्वामी परषोतम दास जी की अगुआई में संगत ने दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के माथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ड्राफ्ट मतदाता सूची से सम्बंधित दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला 19 नवंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

ऊना, 9 अगस्त – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी...
Translate »
error: Content is protected !!