प्यार, झगड़ा और बदला : दोस्त की पत्नी को ले गया मनाली घुमाने : लौटा कर आया तो दोस्त ने गोलियों से डाला भून

by

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद में बुधवार तड़के एक ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और रिश्तों की नींव हिला दी। एक शख्स ने अपने ही दोस्त पर गोलियां चला दीं। दरअसल दोस्त उसकी पत्नी को मनाली सैर कराने ले गया।

इससे आहत होकर गुस्से में शख्स ने ये कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, यह सनसनीखेज वारदात ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 70 में हुई, जहां रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।

क्या है पूरा मामला?  पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुरेश कुमार (45) फरीदाबाद के सेक्टर 10 का रहने वाला एक मशहूर शराब कारोबारी है। शहर में उनके कई शराब के ठेके, स्पा सेंटर और सैलून हैं। वहीं, आरोपी विनोद कौशिक (30), बल्लभगढ़ के जुनहेड़ा का निवासी है और सेक्टर 2 में एक रेस्तरां और कैफे चलाता है। बुधवार तड़के 1 से 1:30 बजे के बीच, सेक्टर 70 की KJL सोसाइटी के बाहर यह खौफनाक घटना हुई। सुरेश अपनी पत्नी दुरेश, अपने बॉडीगार्ड सोनू कुमार और विनोद की पत्नी मेघा के साथ चार दिन की मनाली ट्रिप से लौटे थे। मेघा अपने पति विनोद से झगड़े के बाद सोनू के परिवार के साथ KJL सोसाइटी में रह रही थी।

कैसे भड़की आग? जैसे ही सुरेश अपनी कार से ग्रुप की सोसाइटी के गेट पर उतारा, विनोद और उसका एक साथी वहां पहले से ही कार में इंतजार कर रहे थे। पुलिस अधिकारी यशपाल यादव ने बताया कि जब सोनू और अन्य लोग सामान उतार रहे थे, विनोद ने सुरेश पर नजदीक से तीन गोलियां दाग दीं। गोलियां सुरेश के गले, सीने और पेट में लगीं। सोनू ने विनोद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन विनोद ने उस पर हमला किया और अपनी कार में सवार होकर फरार हो गया।

प्यार, झगड़ा और बदला :  पुलिस की जांच में सामने आया कि विनोद और मेघा की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। मेघा सुरेश के सेक्टर 9 के एक सैलून में मैनेजर के तौर पर काम करती थी। वह अक्सर सुरेश के साथ बाहर जाया करती थी, जिसका विनोद विरोध करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए। लेकिन जब मेघा सुरेश के साथ मनाली ट्रिप पर गई, तो विनोद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसी रंजिश में उसने सुरेश पर गोलियां चला दीं।

पीड़ित की हालत नाजुक, आरोपी फरार :  गोलीबारी के बाद सुरेश को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने विनोद और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ BPTP थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन वह अभी तक फरार है। पुलिस का कहना है कि यह मामला निजी रंजिश और पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। जांच में यह भी पता चला है कि विनोद और मेघा के बीच पहले से तनाव चल रहा था। पुलिस अब इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि विनोद ने इस वारदात को पहले से सोच-समझकर अंजाम दिया या यह गुस्से में लिया गया फैसला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

17 व 18 जनवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जागरूकता चेकिंग व अभियान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2039 केसों का निपटारा : हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं

हमीरपुर 09 सितंबर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया...
article-image
पंजाब

‘गोली चलाकर मां की गोद में सो जाओगे तो’ CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी

चंडीगढ़ :पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त तेवर सामने आया है. मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या और स्कूलों को मिल रही...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर पुलिस ने चलाया अपरेशन सील-4 : 275 ग्राम हेरोईन सहित एक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस दुारा डीजीपी पंजाब के आदेशों व होशियारपुर के एसएसपी सरताज चाहल के दिशा निर्देषों पर सुवह आठ वजे से दोपहर दो वजे तक अपरेशन सील-4 चलाया गया। जिसमें गढ़शंकर के...
Translate »
error: Content is protected !!