प्रतिबंधों में आंशिक संशोधनों के साथ कोरोना कर्फ्यू की अवधि 7 जून प्रातः 6 बजे तक बढ़ी, सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी सभी प्रकार की दुकानें – डीसी

by

ऊना – कोरोना कर्फ्यू की अवधि को 7 जून प्रातः 6 बजेे तक बढ़ा दिया गया है। इस बारे आदेश जारी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 31 मई प्रातः 6 बजे के पश्चात कोरोना कर्फ्यू पूर्व में लगाए गए प्रतिबंधों में आंशिक संशोधनों के साथ लागू रहेगा।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि 31 मई से 7 जून के दौरान सभी प्रकार की दुकानें सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे खुलेंगी जबकि शनिवार व रविवार को फल, सब्जियों, दूध व डेयरी पदार्थाें के लिए पंजीकृत दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों व ग्राहकों को कोविड-19 से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी।
डीसी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों को खोलने व बंद करने के लिए मंगलवार से रविवार प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है तथा सोमवार को पीडीएस की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दवाईयों/कैमिस्ट की दुकानों व होटलों के लिए समय की किसी प्रकार की पाबंदी नहीं होगी। ढाबों व रेस्त्रां में ग्राहकों को बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी जबकि टेक अवे और होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।
उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण व कोचिंग संस्थान इत्यादि आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि चार कर्मचारियों तक की क्षमता वाले सभी स्टेंड अलोन कार्यालय पूरी स्टाफ स्ट्रेंथ के साथ खुलेंगे जबकि अन्य सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय व स्वायत संस्थानों के कार्यालय 30 प्रतिशत स्टाफ क्षमता के साथ खुलेंगे। कर्मचारी रोस्टर के आधार पर कार्यस्थल पर आएंगे। कार्यालयों में कोविड-19 अनुरुप व्यवहार व सुरक्षा उपायों की पालना सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग कर्मचारियों तथा गर्भवती व धात्री महिला कर्मचारियों को कार्यालय में आने में छूट रहेगी और उन्हें घर से कार्य करते रहना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत : सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात (शनिवार) नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसईबी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री का उन्हें यह महत्त्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, आज से सभी रूटों पर दौड़ी बसें

सरकार-कर्मचारी संगठनों में बनी सहमति, लंबित भत्ते और मेडिकल दावे होंगे जारी तीन घंटे की बैठक के बाद टला चक्का जाम, कर्मचारियों की कई मांगें मानी गईं एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल पथ परिवहन...
Translate »
error: Content is protected !!