प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ रोड खाली करवाया : 90 घंटे से मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे थे प्रदर्शनकारियों

by

चंडीगढ़ : 90 घंटे से अमृतपाल पर कार्रवाई के विरोध में मोहाली की एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे प्रदर्शनकारियों का टेंट पुलिस ने उखाड़ दिया और रोड खाली करवा दिया। मोहाली डीसी की आशिका जैन ने कहा कि गुरुद्वारे में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही थी, इसलिए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया है। जिले में स्थिति नियंत्रण में है।
‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में चल रहे ऑपरेशन से नाराज अमृतपाल के कुछ समर्थकों ने मोहाली में 18 मार्च की शाम से एयरपोर्ट रोड जाम कर रखी थी। मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस हरकत में आई और एयरपोर्ट रोड को खुलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। इसका विरोध करने वालों को हिरासत में लेने के लिए बसें पहले से ही तैयार रखी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठा-उठाकर बसों में डाला। रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात रहीं। पुलिस ने पिछले तीन दिनों में शांतिपूर्ण तरीके से यह रोड खाली करवाने की कोशिश की। मोहाली जिला प्रशासन के अफसरों और पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ कई मीटिंग्स की मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने।
गुरुद्वारे के पास एयरपोर्ट रोड पर प्रदर्शनकारियों ने टेंट लगा दिया और अपने कब्जे को मजबूत करने की कोशिश करने लगे। इसकी वजह से गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना के आसपास रहने वाले लोगों का यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया। उन्हें कई किलोमीटर घूमकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे DSP सिटी-2 एसएच बल, DSP साइबर क्राइम सुखनाज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू की ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर ब्लॉक समिति के सर्वसम्मति से संपन्न : डॉ. परमजीत पाल चेयरमैन व जसपाल कौर बनी वाईस चेयरमैन

गढ़शंकर | गढ़शंकर ब्लॉक में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। यह चुनाव पंजाब के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, गढ़शंकर के उपमंडल मजिस्ट्रेट परमप्रीत सिंह और...
article-image
पंजाब

266 असला लाइसेंस रद्द, 50 मुअतल : जिले में असला लाइसेंस की समीक्षा

नवांशहर। पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअतल किए गए हैं।...
article-image
पंजाब

फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार : तहसीलदार के नाम पर 7000 रुपए रिश्वत मांगी

लुधियाना :   विजिलेंस ने एक फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह प्राइवेट व्यक्ति खुद को कोहाड़ा क्षेत्र का पटवारी बताता था। जिसने तहसीलदार के नाम पर...
article-image
पंजाब

Deputy Speaker Jai Krishan Singh

Officials directed to expedite rural development works; Deputy Speaker reiterates Punjab Government’s commitment to fulfilling promises **Hoshiarpur/Oct 24/Daljeet Ajnoha — Punjab Vidhan Sabha Deputy Speaker and MLA from Garhshankar constituency Jai Krishan Singh Rouri...
Translate »
error: Content is protected !!