प्रदेश की 234 पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में नशा-मुक्त हिमाचल के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज प्रदेश की 234 अत्यधिक नशा-प्रभावित पंचायतों में नशा निवारण समितियों की समकालिक बैठकें आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाना, स्थानीय वास्तविकताओं का आकलन करना तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम तंत्र को सक्रिय करना है।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इन बैठकों का आयोजन 2 दिसंबर को धर्मशाला में हुई 6वीं राज्य-स्तरीय छब्व्त्क् बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना में किया गया। नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राज्य-व्यापी जन-आंदोलन के रूप में लड़ी जानी चाहिए और इसके लिए नशा निवारण समितियों को पुनः सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाना अनिवार्य है। इन बैठकों का प्रमुख उद्देश्य नशा निवारण समितियों का पुनर्गठन एवं पुनर्सक्रियकरण, स्थानीय स्तर पर नशे की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों एवं हॉटस्पॉट की पहचान, पुलिस-स्वास्थ्य-शिक्षा एवं अन्य विभागों के समन्वय से ठोस एवं समयबद्ध कार्य योजना तैयार करना तथा जन-सहभागिता, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था विकसित करना है।
बैठकों में नशा तस्करी से संबंधित स्थानीय सूचनाओं की समीक्षा की गई। समुदाय-आधारित जागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा आगामी रोकथाम एवं प्रवर्तन रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इन प्रयासों के माध्यम से पंचायत स्तर पर नशा-निवारण अभियान को और अधिक प्रभावी तथा समाज को इस अभियान का सक्रिय सहभागी बनाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपील को दोहराते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि चिट्टा/नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 या निकटतम पुलिस थाना में साझा करें। सूचनादाता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने गाहर स्कूल में 4 कमरों के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

एएम नाथ। बिलासपुर ; प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी शिक्षा, मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को गाहर पंचायत के अंतर्गत हाई स्कूल गाहर में लगभग 43...
हिमाचल प्रदेश

समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों से बैठक 5 अप्रैल को डाईट देहलां में

ऊना, 1 अप्रैल – जिला ऊना के समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों के साथ 5 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाईट) में उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना, देवेन्द्र चंदेल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागवानी, कृषि, फूलों की खेती, तबाह, केसीसी पर राहत दे सरकार : जयराम ठाकुर

अनुराग ठाकुर, सिकंदर कुमार के साथ जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा बच्चों से अपील अपने अभिभावकों के निर्देशों के करे पालन जो घर रहने लायक़ नहीं उन्हें भी पूर्ण क्षतिग्रस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों को कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाने, नकदी फसलें उगाने तथा प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के किए जा रहे प्रयास – विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत चनावग के हशकरधार में खंड स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में दी अपनी उपस्थिति एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
Translate »
error: Content is protected !!