प्रदेश में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा माफिया राज : जयराम ठाकुर

by

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने परिसर में की नारे बाजी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर भारी गहमागहमी देखने को मिली, जहां मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अवैध वन कटान और खनन माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में माफिया राज पूरी तरह से हावी हो चुका है और सत्ता के संरक्षण में बेशकीमती वन संपदा को बेरहमी से लूटा जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां केवल 25 पेड़ काटने की अनुमति ली गई थी, लेकिन असलियत में नियम-कानूनों को ताक पर रखकर 300 से अधिक हरे पेड़ों को जमींदोज कर दिया गया, जिसमें एक रसूखदार कांग्रेस नेता की सीधी संलिप्तता सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए भी सरकार को घेरा और कहा कि वहां भी कांग्रेस नेताओं के इशारे पर सैकड़ों पेड़ों का अवैध कटान किया गया और जब भाजपा विधायकों की जांच कमेटी ने मामले की तह तक जाने के लिए क्षेत्र का दौरा किया, तो साक्ष्यों को मिटाने के लिए उन कटे हुए पेड़ों को सतलुज नदी में फेंक दिया गया तथा कई पेड़ों को जेसीबी मशीनों के जरिए जमीन में दफन कर दिया गया, जो यह दर्शाता है कि माफिया को प्रशासन और सरकार का कोई डर नहीं रह गया है।
विपक्ष ने स्पष्ट किया कि निजी भूमि की आड़ में सरकारी और संरक्षित वनों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है और अवैध खनन की गतिविधियां भी चरम पर हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है बल्कि प्रदेश के राजस्व को भी करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि सरकार इन माफियाओं पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल रही है और विपक्ष जनता के हितों तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक तब तक उठाता रहेगा जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो जाती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की समीक्षा

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की समीक्षा की तथा योजना के तहत पात्र अनाथ बच्चों के फार्म शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि समय पर उन्हें इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 छात्र लापता : आउटिंग डे पर निकले बिशप कॉटन स्कूल शिमला के तीन छात्र लापता

एएम नाथ। शिमला :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस ) शिमला के तीन स्कूल छात्र लापता हो गए हैं। पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया है। पुलिस से मिली जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

350 लोगों की बहुमूल्य जिंदगियां चली गई, 50 लोग अभी लापता, प्रदेश को 10 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान, पिछले 50 वर्षों में यह राज्य की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

आपदा से जलशक्ति विभाग को 2000 करोड़ रुपए का नुकसान: मुकेश अग्निहोत्री इंदौरा तथा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लिया नुकसान का जायजा। आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता करवाएं उपलब्ध अधिकारी, ...
Translate »
error: Content is protected !!