प्रदेश में लॉटरी को वैध करना प्रदेश हित में नहीं : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि 4 दिन के कैबिनेट बैठक के निष्कर्ष के रूप में व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने लॉटरी को वैध कर दिया है। पहले भी लॉटरी को बंद कर दिया गया था। लॉटरी की वजह से बहुत सारे परिवार तबाह हुए। लोगों के घर नीलाम हुए और लोगों को आत्म हत्या करनी पड़ी। सरकार वही दौर फिर से वापस लाना चाहती है। आत्म निर्भर हिमाचल के नाम पर सरकार भांग की खेती को कानूनी मान्यता दे रही हैं। स्कूल कॉलेज बंद करवा कर जहां मन वहां शराब बिकवा रही है। अब उससे भी आगे बढ़कर लॉटरी को वैध किया है। जिसे लोगों की जमा पूंजी पर भी सरकार हाथ साफ कर सके। यह योजना प्रदेश के हित में नहीं है भारतीय जनता पार्टी की निंदा करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड (पाठशाला अरसु) में 5 फरवरी को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

कुल्लू : 3 फरवरी ,   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसु में 5 फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोडक्शन व प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू साक्षात्कार 11 अगस्त को ऊना में

ऊना, 9 अगस्त – मैसर्ज़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन मैहतपुर द्वारा 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की टीम कर रही जांच : अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 4200 भारतीयों पर लटकी तलवार

अमेरिका में रह रहे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत वापस भेज दिया गया है। इन निर्वासित भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह...
Translate »
error: Content is protected !!