प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन : घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी :

by

शिमला : सरकार घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी में है। इन दिनों संबंधित विभाग सरकारी उपक्रमों के घाटे की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। मुख्य सचिव ने बजट सत्र से पहले रिपोर्ट देने को कहा है।दरअसल, सुक्खू सरकार घाटा कम करने के लिए बोर्ड कॉर्पोरेशन को मर्ज करना चाह रही है। प्रदेश में 10 से ज्यादा सरकारी उपक्रम ऐसे हैं, जो सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे उपक्रमों को संबंधित विभाग में मर्ज किया जा सकता है।
हालांकि पूर्व की सरकारों में भी कई बार इसके लिए प्रयास किए गए हैं। मगर, कर्मचारियों के विरोध और पॉलिटिकल इशू की वजह से यह काम लटक गया। सच्चाई यह है कि प्रदेश में कई बोर्ड कॉर्पोरेशन ऐसे हैं, जो सरकार पर केवल वित्तीय बोझ बढ़ाने काम कर रहे हैं। जिस मकसद से इनका गठन किया गया, वह मकसद पूरा नहीं हो रहा है।
प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन हैं। इनमें से अधिकांश घाटे में चल रहे हैं। इस वजह से कई बोर्ड कॉर्पोरेशन के लिए अपने कर्मचारियों की तनख्वाह देना भी मुश्किल हो गया है। सुक्खू सरकार ऐसे निगम बंद करने पर विचार कर रही है। कैग भी कई बार घाटे में चल रहे बोर्ड कॉर्पोरेशन के बारे में सरकार को चेता चुका है। वहीं कौन-सा बोर्ड निगम मर्ज करना है। इसका फैसला रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट लेगी अभी सभी बोर्ड निगमों की आर्थिक सेहत का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एग्रो इंडस्ट्रीज को एचपीएमसी के साथ मर्ज किया जा सकता है। एचपिसीडिसी को उद्योग विभाग, जीआईसी और फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन का निगम बनाया जा सकता है। इसी तरह एचआरटीसी, टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन, पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन इत्यादि को लेकर भी सरकार कुछ निर्णय ले सकती है, क्योंकि इनमें अधिकतर उपक्रम सरकार की बार-बार फटकार के बावजूद अपनी आय नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12,000 रिश्वत लेते जूनियर ड्राफ्ट्समैन रंगे हाथ गिरफ्तार

एएम नाथ। जवाली : फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते उपमंडलीय भू-संरक्षण कार्यालय फतेहपुर में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को विजिलेंस की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 30 जून तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण  पखवाड़ा : DC मुकेश रेपसवाल

5 साल  के 53708  बच्चों को घर पर वितरित  की जाएगीं जिंक की  गोलियां-ओआरएस के पैकेट एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 साल में 168 दवाओं के सैंपल फेल : 40 उद्योगों पर कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेश विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलतापूर्वक सम्पन्न …14वीं विधान सभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा : कुलदीप पठानियां

धर्मशाला:   शीतकालीन सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के...
Translate »
error: Content is protected !!