प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: किशोरी लाल

by
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्तराला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचकर नवाजे होनहार
बैजनाथ, 3 जनवरी:- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उद्धगार उन्होंने आज बुधवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्तराला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करने के उपरांत व्यक्त किया।
सीपीएस ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य महान बनता है। बिना शिक्षा के मनुष्य कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव में किए सभी वादे पूरे किए हैं। बैजनाथ कॉलेज में एमए की कक्षाएं शुरू करवा दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र में पेयजल योजना के अन्तर्गत ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। पेयजल की समस्या को आने वाले समय में खत्म किया जाएगा और बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र को एक आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा होली उत्तराला सड़क की विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है डीपीआर बनने के बाद होली के लिए सड़क बनाई जाएगी जिससे कांगड़ा चंबा की दूरी कम हो सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव आचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हज़ार व प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को 5100 रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, रमेश चड्डा महासचिव ब्लॉक कांग्रेस, मोहिंद्र सिंह प्रवता ब्लाक कांग्रेस कमेटी, अमित शर्मा मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश प्रधान, बीटू ठाकुर उप प्रधान, एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी, व विधुत विभाग, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धंगोटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने बच्चों से की अपील : प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 26 दिसंबर। शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
हिमाचल प्रदेश

वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को डीपीआरओ में

ऊना, 6 दिसम्बर – जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार आने पर कैबिनेट रैंक दर्जा देने का आश्वासन : कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन लिया वापस

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार ने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर की उपस्थिति में अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्यूर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को किया गया जागरूक :.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

बाल-विवाह और बाल-शोषण की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!