प्रदेश स्तरीय चैस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 10 को: जिला खेल अधिकारी

by

होशियारपुर ; 07 अक्टूबर:
जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेल अलग-अलग जिलों में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रदेश स्तरीय खेलों में चैस(शतरंज) खेल के ईवेंट जिला जालंधर में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चैस प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग की आनलाइन एंट्रियां जिला खेल कार्यालय में आ गई हैं। इन आनलाइन एंट्रियों के ट्रायल 10 अक्टूूबर को सरकारी हाई स्कूल कमालपुर होशियारपुर में सुबह 09 बजे रखे गए हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिन खिलाडिय़ों ने अलग-अलग आयु वर्ग में आनलाइन एंट्रियां की है, वे चुनाव ट्रायल देने के लिए 10 अक्टूबर को बताए गए स्थान पर पहुंचना यकीनी बनाएं। इन ट्रायलों में चयनित किए गए खिलाडिय़ों को ही प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हर आयु वर्ग में सिर्फ 5 खिलाडिय़ों का ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनाव किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. धर्मपाल साहिल के उपन्यास “मन्हे” पर परिचर्चा आयोजित

गढ़शंकर । कंडी क्षेत्र के जीवन से जुड़े उपन्यास ‘पथराट’ से लोकप्रिय हुए प्रख्यात साहित्यकार प्राचार्य डा. धर्मपाल साहिल का उपन्यास “मन्हे” फिर से चर्चा में है। यह सुंदर बहुआयामी उपन्यास आत्महत्या के बजाय...
article-image
पंजाब

श्रमिक किसान संगठन ने मार्च पश्चात डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर :8 अगस्त : श्रमिक किसान यूनियन के आह्वान पर पानी के मुद्दे पर राज्य स्तर पर विधायकों और मंत्रियों को मांग पत्र देने के आह्वान तहत आज संगठन की गढ़शंकर शाखा ने मोटरसाइकिल...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में मेडिकल कैंप, 313 मरीजों की जांच : विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को दिया परामर्श, 17 पात्र लाभार्थियों के बनाए यूडीआईडी कार्ड : एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर। लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कम्युनिटी हेल्थ केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों...
Translate »
error: Content is protected !!