प्रदेश स्तरीय समागम वाले स्थान को जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थानों में 6 को छुट्टी की घोषणा

by

गढ़शंकर , 4 फरवरी :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश उत्सव पर खुरालगढ़ साहिब, तहसील गढ़शंकर में मनाए जा रहे प्रदेश स्तरीय के समागम के संबंध में समागम वाले स्थान जाने वाली सड़क गढ़शंकर से होकर श्री आनंदपुर साहिब रोड और गढ़शंकर से बीनेवाल रोड पर पड़ने वाले सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में 6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान किया है।

इस संबंध में जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों में बोर्ड की कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं, उन स्कूलों में यह छुट्टी के आदेश लागू नहीं होंगे। जिन कॉलेजों में बोर्ड/यूनिवर्सिटी/कॉलेज की अपनी परीक्षाएं उक्त तिथि पर हो रही हैं, उन कॉलेजों में भी यह छुट्टी के आदेश लागू नहीं होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला ने पार्षद जेठ व देवर पर मारपीट का लगाया आरोप : पार्षद ने मारपीट के व अन्य आरोपों को निराधार बताया

गढ़शंकर l गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती मारपीट की शिकार हुई एक महिला ने अपने आप पार्षद जेठ व देवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और पुलिस प्रशासन से उनके खिलाफ...
article-image
पंजाब

किसान बजट वाले दिन विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च

चंडीगढ़ । जाब में किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद सीएम को बैठक बीच में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीएपी खाद 150 रुपए महंगी : 1200 से बढ़ाकर 1350 रुपए तय की केंद्र सरकार ने

चंडीगढ़ :  केंद्र सरकार ने डीएपी खाद के रेट बढ़ा दिए हैं। अगले सीजन से किसानों को डीएपी खाद 150 रुपए महंगी मिलेगी। पंजाब में पहले 1200  थी तो अब कीमत 1,350 रुपए हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 83 हिम तेंदुए, राज्यव्यापी दूसरी गणना में हुआ खुलासा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 83 है। यह जानकारी राज्य के वन विभाग के वन्यजीव प्रकोष्ठ ने 17 अक्टूबर 2025 को जारी अपने बयान में दी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!