प्रधानमंत्री आवास योजना  से  छूटे हुए पात्र परिवारों  को मिलेंगे मकान : DC मुकेश रेपस्वाल

by
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपस्वाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को एक मुश्त मकान मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिला चंबा में वर्ष 2018 में आवास प्लस ऐप के माध्यम से वंचित परिवारों के सर्वेक्षण किए गए थे जिसमें पात्र परिवारों को सरकार द्वारा आवंटित लक्ष्यों के आधार पर मकान मुहैया करवाए गए। उपायुक्त ने बताया कि  प्रधानमंत्री आवास योजना के अभी तक लगभग 18,000 परिवार ऐसे हैं जिन्हें मकान प्राप्त नहीं हुए  हैं।
                           उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि उन परिवारों को मकान उपलब्ध करवाए जाएं जिन्हें इस योजना का लाभ आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से केवल उन्हीं परिवारों को पंजीकृत किया जाएगा जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र होंगे तथा आवास प्लस 2018 की सूचि में उनका नाम होगा।
         उन्होंने कहा कि  परिवारों की पंजीकरण की प्रक्रिया जिला भर में शुरू कर दी गई है अतः समस्त पात्र परिवारों से अनुरोध है कि वह संबंधित पंचायत या विकासखंड में जाकर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने बताया कि आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड किये गए परिवारों की सूचि  संबंधित पंचायतों में उपलब्ध रहेगी  तथा पंजीकरण की प्रक्रिया 5 से 11 सितंबर तक चलेगी। अतः पात्र परिवार अपने दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण (पासबुक की फोटो कापी) इत्यादि के साथ सम्बंधित विकास खण्ड में अपना पंजीकरण 11 सितंबर से पहले करवाना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

SP ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अध्यक्षता मैं बैठक : थाना सदर ऊना के क्षैत्राधिकार में कानून एवं व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर की परिचर्चा

ऊना : पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर IPS द्वारा पुलिस थाना सदर, पुलिस चौंकी शहर व पुलिस चौंकी संतोषगढ़ के अन्वेष्णाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 16 जून :  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना सुन्दरनगर के अधीन निम्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैलानियों की सुविधा के लिए : मुख्यमंत्री का निर्णय 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक...
Translate »
error: Content is protected !!