प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना नए भारत की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करेगी : जयराम ठाकुर

by
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में न जाने का फ़रमान जारी करके मंदिर जाने की बात विरोधाभासी
कांग्रेस सरकार प्रदेश का विकास करती तो सबसे ज़्यादा ख़ुशी हमें होती
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की शुरुआत की गई। यह योजना भारत की भविष्य की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करेगा। इस योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। जिससे देश के एक करोड़ परिवारों की ऊर्जा ज़रूरतें पूरी हो सकें। इससे एक करोड़ परिवारों को बिजली का कोई बिल नहीं देना होगा। इससे बचने वाली बिजली अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना से ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में से एक होगा। नेता प्रतिपक्ष ने इतने व्यस्ततम कार्यक्रम के बाद भी ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ जैसी महत्वाकांक्षी योजना देश के लोगों को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री महोदय के प्रति आभार प्रकट करते हुए समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की हर योजना देश व्यापक जनकल्याण और दीर्घकालीन लक्ष्यों को साधती है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अगर प्रदेश में सच में विकास के एक भी काम करती तो सबसे ज़्यादा ख़ुशी हमें ही होती लेकिन दुःख इस बात का है कि 14 महीनें की सरकार में कांग्रेस ने विकास का एक भी काम नहीं कर पाई है।  कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में एक जनहित का काम नहीं किया है। एक भी जनहितकारी योजना ज़मीन पर नहीं उतरी है। अब बातें बनाने का वक़्त नहीं हैं। ज़मीन पर काम करने का वक़्त है। लोगों में बहुत आक्रोश हैं। इसलिए पिछली सरकार पर आरोप लगाने के बजाए अपनी सरकार में किए गए कामों के बारे में बात करें।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को यात्रा करने से कौन रोक रहा है लेकिन इस तरह से क़ानून की अवहेलना करके यात्रा करने का क्या औचित्य है। कहां, किस रूट पर जाना है, कहां नहीं जाना है यह सुरक्षा एजेंसियां तय करती हैं। सुरक्षा भी ऐसी यात्राओं में एक पक्ष होता है। सुरक्षा प्राथमिकताओं की उपेक्षा करने का क्या तुक है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि राहुल गांधी असम में जाकर मंदिर जाने की ज़िद करते हैं लेकिन सदियों के संघर्ष के बाद बनने वाले राम मंदिर का विरोध करते हैं। पार्टी स्तर पर आदेश जारी करते हैं कि राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में कोई भी कांग्रेसी नेता नहीं जाएगा। बीजेपी का विरोध करते-करते कांग्रेस भगवान श्री राम का भी विरोध करने लगी है। यह दुःखद हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भगवान राम का बहिष्कार कांग्रेस को आने वाले समय में बहुत महंगा पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बंजार में उमड़ा आस्था का सैलाब : माँ वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय के नवनिर्मित रथों की प्राण-प्रतिष्ठा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एएम नाथ। ​बंजार (कुल्लू) : देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत संगम शनिवार को बंजार के बलागाड़ में देखने को मिला। यहाँ आदि शक्ति माँ वल्ले दुर्गा और महर्षि मार्कण्डेय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये : अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली...
हिमाचल प्रदेश

एचपीएसएस अधिकारी मनजीत बंसल बनीं संयुक्त सचिव, अतिरिक्त वित्त सचिव प्रदीप कुमार को सेवा विस्तार

एएम नाथ । शिमला : विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर उप सचिव (एचपीएसएस) मनजीत बंसल को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से मंगलवार...
Translate »
error: Content is protected !!