प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

by

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।
उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र खेमकरण से संबंधित गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल द्वारा क्षेत्र के लोगों को रंगदारी के लिए लगातार धमकाया जा रहा है।

दासुवाल ने बना रखा है मॉड्यूल

रंगदारी न देने पर उनके घरों पर गोलियां चलाई जाती है। ऐसी वारदातों को अंजाम दिलाने लिए एक मॉड्यूल बना रखा है। जिसमें शामिल प्रकाश सिंह उर्फ गोल्डी निवासी गांव झुग्गियां कालू सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी डिब्बीपुरा की और से किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। जिस दौरान बॉर्डर के साथ लगते गांव भूरा कोहना के पास पुलिस के साथ आमना सामना हो गया। बदमाशों ने पहले पुलिस पर गोलियां बरसाई।

बदमाशों की टांगों पर लगी गोली

जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा गोलियां चलाई गई। दोनों बदमाशों की टांगों पर गोलियां लगी। उनके कब्जे से एक पिस्तौल दो जिंदा कारतूस और दो खोल बरामद किए गए हैं।
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि दोनों बदमाशों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल से संबंधित बदमाशों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

22 फरवरी को भी हुई थी मुठभेड़

बीते शनिवार (22 फरवरी) को विधानसभा हल्का पट्टी के गांव तूत के पास थाना सदर पट्टी की पुलिस के साथ एक एनकाउंटर हुआ जिसमें लवप्रीत सिंह व लवजीत सिंह नामक दो बदमाश घायल हो गए। उनका तीसरा साथी महकप्रीत सिंह निवासी गांव ठठ्ठा मौके पर काबू कर लिया गया। उनके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए गए थे।

विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभ दासुवाल के यह गुर्गे है। इसी तरह विधानसभा का खडूर साहिब साहब के गांव खवासपुर में एक एनकाउंटर हुआ जिसमें एक बदमाश पुलिस की हत्थे चढ़ गया उसके कब्जे से एक पिस्तौल और बाइक बरामद की गई है।

तरनतारन में आतंकियों से हुई थी मुठभेड़

जनवरी महीने में तरनतारन में पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़ हुई थी। जब वर्ष 2022 में थाना सरहाली पर आरपीजी हमला करवाने वाले आतंकी लखबीर सिंह हरिके, सतनाम सिंह सत्ता नौशहरा, गुरदेव सिंह जैसल चंबल से संबंधित दो गुर्गों को सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपितों से दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल, चार कारतूस व कार बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल आरोपित रोबनजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर के विकास के लिए तीसरे फेज के लिए दो करोड़ 19 लाख जारी इससे पहले दो फेजों में छे करोड़ की राशि जारी हो चुकी: गोल्डी

शहर मे लंबे समय नजायज कबजों व निर्माण का धंधा चल रहा अव होगी कार्रवाई: त्रिभंक गढ़शंकर: पंजाब सरकार दुारा गढ़शंकर शहर के विकास के लिए तीसरे फेज में दो करोड़ 19 लाख की...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किए

गढ़शंकर : शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कारगिल शहीद के शहीदी दिवस को समर्पित उनके परिवार, रिश्तेदार, जीओजी टीम गढ़शंकर, एक्स सर्विसमैन, नजदीकी गांवों के सरपंचों, स्कूलों के स्टाफ व बच्चों...
article-image
पंजाब

देश को कमजोर कर रही मोदी सरकार- पवन दीवान

पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा के फूल भेंट करके किया याद पंडित नेहरू ने देश की मजबूती के लिए काम किया लुधियाना: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 132वां जन्मदिवस लुधियाना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

यह कहानीडोनाल्डट्रंप के किसी सेक्स स्कैंडल की नहीं है। यह कहानी उस पावर स्कैंडल की है जो धोखे, ब्लैकमेल और बच्चियों की यौन शोषण की उस गंदी और डरावनी दुनिया से जुड़ा है। जहां...
Translate »
error: Content is protected !!