प्रवासी भारतीय पिंका ने खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए 1.50 लाख वित्तीय सहायता की

by

गढ़शंकर :  अमरीका निवासी प्रमुख कारोबारी, समाजसेवी तथा खालसा कालेज के पूर्व विद्यार्थी दर्शन सिंह दरड़ पिंका द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के जरुरतमंद विद्यार्थिों की वित्तीय मदद के लिए एक लाख 50 हजार की राशि कालेज के लिए भेंट की गई है। दर्शन सिंह पिंका की तरफ से अवतार सिंह तारी मनीला, चाचा गुरमीत सिंह, अजयवाल सिंह तथा जसवीर सिंह तूर द्वारा 1.50 लाख की वित्तीय राशि कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह को सौंपी गई। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने दर्शन सिंह पिंका द्वारा जरुरतमंद विद्यार्थियों के लिए वित्तीय मदद भेजने पर दर्शन सिंह पिंका का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा भेजी गई वित्तीय राशि आर्थिक तौर से कमजोर विद्यार्थियों की मदद हेतु खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह पिंका के परिवार द्वारा जहां कालेज में निर्मित आलीशान स्टेडियम में बड़ा योगदान डाला है, वहीं उनके द्वारा समाजसेवी कार्य एवं सहयोग अत्यंत सराहनीय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बाला जी की भव्य चौंकी 7 नंबबर को : इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही बाला जी का गुणगान करेंगे

होशियारपुर, 6 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की बैठक प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुनीश शर्मा ने बताया की श्री हनुमान...
article-image
पंजाब

7-8 फरवरी को मुलाजिम व पेंशनर्स करेंगे जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन- मक्खन वाहिदपुरी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक गढ़शंकर की बैठक श्याम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा अमरीक सिंह विशेष...
article-image
पंजाब

टिप्पर चालक ग्रिफतार : बिना कागजात बजरी ले जा रहे टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : माईनिंग विभाग दुारा नवांशहर रोड़ पर बिना कागजात बजरी ले रहे टिप्पर को जबत कर चालक के गढ़शंकर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया और गढ़शंकर पुलिस ने चालक को ग्रिफतार...
article-image
पंजाब

लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!