प्रवासी श्रमिकों का भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत बनेगा राशन कार्ड

by

सोलन : सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों का भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत राशन कार्ड बनाया जाएगा ताकि यह वर्ग भारत सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेन्द्र कुमार धीमान ने दी।
नरेन्द्र कुमार धीमान ने ज़िला सोलन में काम कर रहे ऐसे प्रवासी श्रमिकों, जिनके नाम भारत सरकार के श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर दर्ज हैं, और किसी अन्य राज्य में जिनके राशन कार्ड नहीं बने है, से आग्रह किया कि वह ज़िला सोलन में खण्ड स्तर पर तैनात सम्बन्धित खाद्य एवं नागिरक आपूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में सम्पर्क कर राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों का नाम ई-श्रम पोर्टल में दर्ज है, को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत राशन कार्ड जारी कर, अनुदानित खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-224114 से प्राप्त की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

एडमिशन का समय है, युवाओं का भविष्य अधर में है, सरकार निकालें समाधान,   हिमाचल प्रदेश को रेल बजट में प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल पुली से मनोहर मार्किट रोड़ भारी वाहनों के लिए बंद, यातायात वैकल्पिक सड़क मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल : ऊना, 23 अक्तूबर। बसाल पुली से मनोहर मार्किट सड़क (0/000 से 3/750 किलोमीटर) 24 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को वैकल्पिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम : आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सरकार का विशेष फोक्स: अग्निहोत्री

हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के नियोजित व व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित बनाने पर बल– कुलदीप सिंह पठानिया

सिहुँता में लोगों की समस्याओं का किया निपटारा चंबा (सिहुँता), 02 जुलाई : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के हित के लिए योजनाओं और...
Translate »
error: Content is protected !!