प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक समागम संपन

by
गढ़शंकर, 1 अप्रैल : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम तथा श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी रजिस्टर्ड के पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह ने सख्शियतों का स्वागत किया।  समागम दौरान श्री परमिंदर पाल सिंह अमेरिका द्वारा भेजी प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को ट्राफियां दी गई तथा श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी डघाम द्वारा प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से उपहार तथा अन्य सभी विद्यार्थियों को कॉपियां व पैन भेंट किए गए। समागम दौरान संबोधित करते कमेटी के पदाधिकारी सुखविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
      सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम ने कमेटी तथा दानी व्यक्तियों का धन्यवाद करते विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत कर अपना व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके श्री गुरु रविदास धर्म स्थान कमेटी डघाम के समस्त सदस्य, सरपंच बलबीर सिंह जस्सी, स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह, रवनीत कौर, अमन, हाई स्कूल का स्टाफ  सहित विद्यार्थी व उनके अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और...
article-image
पंजाब

मांगों को पूरा करने को लेकर डीसी होशियारपुर को सौंपेंगे मांगपत्र : जयगोपाल धीमान

गढ़शंकर : लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान ने आरटीआई के तहत गढ़शंकर ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में खाली पदों के कारण पैदा हो रही समस्याओं का खुलासा किया है।...
article-image
पंजाब

सरकारी एलेमेंटरी मॉडल स्कूल पिपलीवाल का पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार रहा : हरकीरत ने 100 फीसदी अंक हासिल कर पंजाब मेरिट में बनाई जगह

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित पांचवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरकारी एलीमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल का परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये...
Translate »
error: Content is protected !!