प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में वाटर सप्लाई पाइप लाइन व वार्ड नंबर 2 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरु आत
होशियारपुर, 12 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 28 में 14 लाख रुपए की लागत से वाटर सप्लाई पाइप लाइन डालने व वार्ड नंबर 2 में सात लाख रुपए से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान कहा कि लोगों की बुनियादी जरु रतों को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निपटारा कर रही है। उन्होंने कहा कि इनमें लोगों को स्वच्छ पीने का पानी, सीवरेज, सडक़ निर्माण कार्य आदि की सुविधा प्रमुख है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व पार्षद जसविंदर पाल भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शुरु किए गए कार्य पूरी गंभीरता से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान ढीली कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई जाए, ताकि जनता को समय पर व निरंतर अलग-अलग सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे व स्पेशल टीम से भी कार्यों की चैकिंग करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की सभी मरम्मत होने वाली सडक़ों व गलियों का काम नगर निगम की ओर से युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर रोड का निर्माण किया जा रहा है, सिविल अस्पताल में सी.टी स्कैन मशीन लगाकर सस्ते दाम पर मरीजों की स्कैन की जा रही है, होशियारपुर में नई तहसील की ईमारत का कार्य शुरु होने जा रहा है। इसके अलावा मैडिकल कालेज का निर्माण कार्य जल्द शुरु कर दिया जाएगा। इस तरह कई ऐसे प्रोजैक्ट है, जिसका सीधा होशियारपुर वासियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, एडवोकेट अमरजोत सैनी, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरमत समागम 20 अप्रैल को धन गुरु रामदास लंगर सेवा पुरहीरां में करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जत्थेदार...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों पर शिकंजा : डीजीपी गौरव यादव ने उपलब्धियां गिनाईं

चंडीगढ़। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने नशा तस्करों और गैगस्टर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसमें काफी सफलता मिली है।  राज्य...
article-image
पंजाब

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सांसद तिवारी ने लोगों की समस्याओं को जाना और गांवों के विकास हेतु ग्रांट भी सौंपी 

नवांशहर, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव महिरमपुर और दौलतपुर गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी...
article-image
पंजाब

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज : रियात मैगा मार्ट में चोरी करने व मालिक पर हमला करने के लेकर

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव डल्लेचाल में स्थित रियात मैगा मार्ट में तेजधारों हथियारों से लैस होकर मालिक पर हमला कर घायल कर करीव पांच हजार रूपए लूटने के मामले में दो...
Translate »
error: Content is protected !!