प्राथमिकता से निपटाए जाएंगे एक वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामले : DC अपूर्व देवगन

by
राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश
एएम नाथ। मंडी, 27 फरवरी।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में 1 जनवरी से 15 फरवरी की अवधि के दौरान किए गए कार्यों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक पुराने सभी राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए।
उपायुक्त ने बताया कि इस अवधि में तकसीम के 583, म्यूटेशन के 5534, निशानदेही के 565 तथा राजस्व दुरुस्ती के 225 मामलों का निपटारा किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1948 से 1990 तक के लेगेसी डाटा का 100 प्रतिशत स्कैनिंग कार्य पूरा कर लिया गया है।
बैठक में उपायुक्त ने राजस्व न्यायालय मामलों, म्यूटेशन, दुरुस्त जमाबंदी, राहत मामलों, पटवारखानों की स्थिति, स्वामित्व योजना, स्टांप एवं पंजीकरण, माय डीड, देवी-देवता तथा भूमिहीनों को भूमि आवंटन से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की । इसके साथ ही उन्होंने सीएम सेवा संकल्प, ई-समाधान पोर्टल और जिला लोक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में लंबित शिकायतों की स्थिति पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए ।
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तकसीम, निशानदेही और राजस्व दुरुस्ती से जुड़े मामलों सहित सभी लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं और एक वर्ष से अधिक पुराना कोई भी मामला लंबित न रहे।May be an image of studying and text
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन पटवार भवनों का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, उन्हें 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए। वर्ष 2023-24 और 2024-25 की जमाबंदियों को भी 31 मार्च तक पूर्ण करने तथा राहत से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। स्वामित्व योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य तय समयसीमा में पूरा करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित सभी उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब रोग प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा(सलूणी), 19 फरवरी : कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान से उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब फसल के रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणा अति आवश्यकः राघव शर्मा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों का एक घंटे तक डीसी ने किया मार्गदर्शन |

ऊना : प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तथा प्रेरणा अति आवश्यक है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा के 12 उम्मीदवारों के साथ आज वार्तालाप में कही।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख बच्चों से मजाक कर फंसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष : एसजीपीसी ने राजा वड़िंग के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

तरनतारन  :  तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नाबालिग सिख बच्चों के जूड़ों से मजाक...
Translate »
error: Content is protected !!