प्री-माॅनसून से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक 19 जून को : माॅनसून से निपटने के लिए संबंधित विभाग बेहतर टीम वर्क सुनिश्चित करें

by

ऊना, 17 जून – आगामी माूनसून के दौरान बेहतर आपदा प्रबंधन और आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा बेहतर टीम वर्क सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मानसून के मौसम में आपदा की तीव्रता और आवृत्ति विशेष रूप से आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन हेतू आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जून महीने के अंतिम व जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह में मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना है और ऐसे में विभिन्न विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम की शुरुआत से पहले तैयारियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपमंडल स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ बैठक करें और समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर लें, सम्बंधित विभागों के अधिकारी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अनिवार्य मशीनरी का निरीक्षण करें और दुरूस्त करने के अलावा फील्ड में जाकर निरीक्षण करें।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले समस्त नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी नालियों/नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जाए जो जल-भराव, आकस्मिक बाढ़, भूस्खलन से संबंधित आपदाओं के लिए अधिक संवेदनशील हैं, मुख्य रूप से निचले इलाकों में जल-भराव की संभावना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि नदियों और उनकी सहायक नदियों/खड्डों के किनारे रहने वाले सभी प्रवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि प्री-मानसून की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 19 जून को आयोजित होगी। बैठक में सम्बंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग की तैयारियों का ब्यौरा देंगे तथा सर्च और रेस्कयू से संबंधित उपकरणों की लिस्ट भी प्रस्तुत करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक : डॉ. जनक राज

सेवा परमो धर्म: मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा हेतु 15 व्हील चेयर भेंट एएम नाथ। चंबा :  “सेवा परमो धर्म” और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

एएम नाथ।  भोरंज 16 फरवरी :  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीए के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट : मुख्यमंत्री के जवाब से साफ है कि वह कर्मचारियों को डीएनहीं देना चाहते हैं : जयराम ठाकुर

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार के लंबित डीए बकाया हमारी सरकार ने दिया हमारी सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा लंबित वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया सुक्खू सरकार ने 2000 करोड़ रुपए से...
Translate »
error: Content is protected !!