प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार : प्रेमी ने प्रेमिका पेट में किरच घोंप दी, प्रेमिका गंभीर जख्मी

by

फिरोजपुर : गांव कालू वाले झुग्गे में प्रेमिका ने मिलने से इनकार किया तो प्रेमी ने उसके पेट में किरच घोंप दी। इस वारदात में प्रेमिका गंभीर जख्मी हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से नाजुक हालत में फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को प्रेमी समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
पीड़िता पालो बाई (35) वासी हबीब वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गांव कालू वाले झुग्गे में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके जोगिंदर नामक व्यक्ति के साथ संबंध बन गए। दोनों परिवार से छिपकर आपस में मिलते-जुलते थे। पीड़िता ने कहा कि जब उसके पति की मौत हो गई, उसके बाद उसने जोगिंदर से मिलना-जुलना छोड़ दिया। जोगिंदर उसे मिलने के लिए मजबूर करता था। जब वह उससे काफी दिनों तक नहीं मिली तो वह अपने साथियों संग उसके ब्यूटी पार्लर पहुंच गया। पीड़िता अपनी ननद के साथ ब्यूटी पार्लर पर काम कर रही थी। आरोपी जोगिंदर अपने साथियों संग ब्यूटी पार्लर में घुस गया और उससे मारपीट करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी जोगिंदर ने किरच निकालकर उसके पेट में घोंप दी। वह खून में लथपथ बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आरोपी ब्यूटी पार्लर का सामान एकत्रित करके पीटर रेहड़े पर अपने संग ले गया। ननद ने लोगों की मदद से भाभी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे नाजुक हालत में फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी प्रेमी जोगिंदर सिंह व उसके साथी अर्शदीप सिंह, जज, सर्बजीत सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में टैलेंट हंट मुकाबला 28 जुलाई को

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री बी.पी. बेदी के निर्देशानुसार टैलेंट हंट मुकाबला 28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे करवाया जा रहा। है इस संबंधी जानकारी देते...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पंजाब सरकार की बैठक : 5 मई को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

 चंडीगढ़ :  पंजाब और हरियाणा में उपजे पानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक चंडीगढ़ में चल रही है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों...
पंजाब

आइलेट्स सैंटरों की खोलने की 30 जून तक दी गई छूट,शर्तों सहित

कोविड की कम से कम एक डोज लेने वालेे अध्यापकों, स्टाफ व विद्यार्थियों वाले आइलेट्स सैंटरों को दी गई है खोलने की आज्ञा होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से शर्तों...
Translate »
error: Content is protected !!