प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमला : कार सवार बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं, विस्फोटक बोतल फेंकी

by

लुधियाना :   प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमला हुआ है। घटना बद्दोवाल गांव की है। जहां प्रॉपर्टी कारोबारी यादविंदर सिंह के घर पर बीती रात हमला हुआ। रात करीब 1:45 बजे सफेद रंग की काली छत वाली कार में आए युवकों ने बोतल फेंकी, जिसमें विस्फोटक नुमा सामग्री थी बोतल फटते ही आग की लपटे उठी फिर घर पर फायरिंग की।

हमलावरों ने मुख्य गेट की ओर चार से पांच गोलियां चलाईं। दो गोलियां मुख्य दरवाजे पर लगीं और एक गोली घर के अंदर लगे पाम के पौधे पर जा लगी। इसके बाद हमलावरों ने बरामदे में विस्फोटक नुमा बोतल फेंक दी। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

यादविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने थाना मुल्लापुर दाखा में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 125, 326 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी पुलिस ने एसपी स्तर पर विशेष टीमें बनाई हैं। टीमें सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही हैं। गांव सराभा, अहमदगढ़ और आसपास के गांवों से लगभग दो दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया है। सीआईए स्टाफ इनसे पूछताछ कर रहा है।

कस्बा सराभा की पंचायत ने सीआईए स्टाफ जगराओं पहुंचकर हिरासत में लिए गए युवकों की जानकारी ली। पंचायत ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही निर्दोष लोगों को परेशान न करने की अपील की है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अफ्रीकी महिला समेत 4 गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश …ISI कनेक्शन का सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ा पाया गया है। इस ऑपरेशन में चार आरोपियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा ने हमें 30 साल पीछे धकेल दिया लेकिन हम फिर से उठ खड़े होंगे : जयराम ठाकुर

भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले 30 साल पहले भी डिफी से आए थे आज फिर डिफी से आना पड़ा आपदाग्रस्त छतरी क्षेत्र का जयराम ठाकुर ने किया दौरा, बांटी राहत सामग्री सेब की फसल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. तृतीय वर्ष का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 14 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बी.ए. तृतीय वर्ष एवं छठे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बी.ए छठे सेमेस्टर के नतीजों की जानकारी कॉलेज के कार्यवाहक...
article-image
पंजाब

सांसद डाक्टर राज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम होशियारपुर के ब्रांड एंबेसडर साइकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली इंडो नेपाल 1044 किलोमीटर साइकिलिंग इवेंट के बाद सांसद डॉ. राज कुमार से मुलाकात की।...
Translate »
error: Content is protected !!