फतेहगढ़ की एसबीआई शाखा से दो लुटेरों ने लूटे साढे चार लाख, घटना सीसीटीवी में कैद

by

फतेहगढ़ साहिब। जिले के संघौल गांव में गुरुवार को दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दोपहर करीब दो बजे एसबीआई की शाखा से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लूट ली। बैंक लूटने वाले दो लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए थे। इस दौरान बैंक के सुरक्षाकर्मी ने उनके साथ हाथापाई भी की, लेकिन हथियारों से लैस लुटेरों के आगे हाथ खड़े कर दिए। लुटेरे न केवल राशि ही नहीं लूटी, बल्कि जाते समय सुरक्षाकर्मी की राइफल भी अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने लुटेरों से हाथापाई कर उनको रोकने की कोशिश की। मगर लुटेरों ने उसकी राइफल से बैंक में फायर कर दिया। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बैंक के अंदर खड़े लोगों ने बताया कि बैंक लूटने पहुंचे लुटेरे साधारण ग्राहक की तरफ आए थे। उन्होंने बैंक में फार्म भरने का ड्रामा भी किया। इसके बाद माहौल देखने के बाद बैंक के सुरक्षाकर्मी के सिर पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने कैशियर से राशि देने की मांग की। सुरक्षा गार्ड का कहना है कि जब वह लुटेरों को ऐसा करने से रोक रहा था तो बैंक के कर्मचारी स्ट्रांग रूम में घुस गए और ताला लगा लिया। इस दौरान लुटेरे कैश काउंटर से साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा नकद लेकर फरार हो गए। बैंक के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि बैंक मुलाजिमों ने लूट के समय न केवल खुद को स्ट्रांग रूम में बंद कर लिया बल्कि किसी ने भी सायरन बजाने की भी जहमत नहीं उठाई। ऐसे में साफ है कि अच्छी किस्मत थी कि वह लुटेरों के हाथों चली गोली से बच गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच :
एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। रवजोत कौर ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। बैंक में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता थे या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि बैंक के सिक्योरिटी विंग को बुलाया गया है। उनसे इस बारे में बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक में मौजूद उन लोगों के बयान दर्ज करके उनको जांच में शामिल करेंगे, जिनके सामने यह लूट की घटना हुई है। पुलिस की पहली प्राथमिकता लूट करने वाले लुटेरों को गिरफ्तार करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस मजबूती और जोश से उतरेगी 2027 विधानसभा चुनाव में : कांग्रेस हाई कमान ने विधायकों की बगावत के आठ महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग कर दिया बड़ा संदेश

रोहित भदसाली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपने कई विधायकों की बगावत की घटना के करीब आठ महीने के बाद कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी), जिला कमेटियों , ब्लॉक कमेटियों को भंग कर दिया...
article-image
पंजाब

25 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाली रैली में कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ब्लॉक कोट फतूही की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा व महासचिव ओंकार सिंह के नेतृत्व में अड्डा ईसपुर में हुई। बैठक में पंजाब विधानसभा...
पंजाब

बीत ईलाके में आज बिजली सप्लाई सुवह दस से शाम तीन वते तक रहेगी बंद

गढ़शंकर। 66 केवी लाईन नवांशहर से डल्लेवाल की मैनीटैंस के कारण 66 केवी डल्लेवाल के अधीन पड़ते सभी 11 केवी फीडरों से बिजली सप्लाई आज 29 जनवरी को सुवह दस से शाम तीन वजे...
article-image
पंजाब

जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में कांग्रेस की बैठक

राज्य में कानून और व्यवस्था बदहाल स्थिति में: पवन दीवान लुधियाना, 21 दिसंबर l. जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में सीनियर कांग्रेसी नेता और जिला कांग्रेस कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!