फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

by

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह
पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार रुपए सम्मान राशी
गढ़शंकर(होशियारपुर) स्वास्थ्य एवं परिवाण कल्याण, मैडिकल शिक्षा व अनुसंधान और चुनाव मामलों के मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया गया है और अब सब डिविजन व जिला अस्पतालों में अधिक से अधिक सुविधाएं देकर यहां भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। वे आज गढ़शंकर के नजदीकी गांव रुडक़ी खास में दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जिले में पहली बार आने पर स्वास्थ्य मंत्री को पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह बैंस, डी.एस.पी दलजीत सिंह खख भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने लोक हितैषी बजट पेश किया है, जिसका हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब में 504 और नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे जबकि प्रदेश में हम पहले ही 100 आम आदमी क्लीनिक खोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से लोगों को काफी लाभ पहुंचा है क्योंकि यहां प्राथमिक जांच के अलावा लैब टैस्ट फ्री किए जाते हैं। इसके अलावा दवाईयां भी नि:शुल्क दी जा रही है।
डा. बलबीर सिंह ने कहा कि फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही है, जिसके अंतर्गत पंजाब का या पंजाब के बाहर का कोई भी व्यक्ति अगर सडक़ दुर्घटना में घायल होता है, तो घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को पंजाब सरकार फरिश्ता मानते हुए उसे 2000 रुपए सम्मान राशी देगी और उससे किसी भी तरह की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। इसके अलावा घायल का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा चाहे उसे प्राइवेट अस्पताल में ही क्यों न दाखिल करवाया गया है, सारा इलाज का खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए सी.एम. की योगशाला शुरु की जाएगी। अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ज्यादा से ज्यादा भर्ती की जा रही है और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आई.एम. ए का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए रेशनलाइज व गैप एनलाइज कर पूरी व्यवस्था ठीक की जाएगी। इस दौरान उन्होंने एस.डी.एम. गढ़शंकर को गांव के स्कूल की रिपेयर, गांव के स्वास्थ्य सब सैंटर को आम आदमी क्लीनिक बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने गांव की अन्य मांगों को भी जल्द करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान गांव वासियों ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी भेंट किया। इस मौके पर सुंदर सिंह, प्रितपाल सिंह सोढी के अलावा अन्य गांव वासी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम : सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

शिमला : प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम हो गए हैं। जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। हालांकि इस माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर स्मारिका एवं निमंत्रण कार्ड उप समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता निमंत्रण कार्ड तथा स्मारिका के आवरण पृष्ठ का डिजाइन पदम श्री विजय शर्मा से करवाने का लिया गया निर्णय एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी...
article-image
पंजाब

विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने...
article-image
पंजाब

डीएपी खाद के साथ दूसरी वस्तूएं जबरन किसानों को देकर हो रही खुलेयाम लूट : मट्टू व भज्जल

गढ़शंकर: अखिल भारतीय किसान सभा के उप-प्रधान गुरनेक सिंह भज्जल, सभा के जिला सचिव दर्शन सिंह मट्टू और जिला अध्यक्ष आशा नंद ने कहा कि पंजाब में डीएपी या यूरिया की खरीद के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!