फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : खुद को बताया था ‘प्रथम श्रेणी का जुडिशियल मजिस्ट्रेट’

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एक फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार किया है। उसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते रोका गया था। लेकिन गलती मानने के बजाय पुलिस को अकड़ दिखाने लगा। आरोप है कि उसने खुद को ‘प्रथम श्रेणी का जुडिशियल मजिस्ट्रेट’ बताया। लेकिन पुलिस पर उसकी धमकियों का असर नहीं हुआ। उसने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उसके पुलिस की गिरफ्त में होने का वीडियो वायरल है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 45/46/49/50 के चेक पाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के ASI अरिजीत सिंह ने एक सफेद स्कॉर्पियो को रुकने के लिए कहा। वजह ये कि गाड़ी की नंबर प्लेट पर काला कपड़ा लटकने की वजह से गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था। गाड़ी को रोके जाने पर स्कॉर्पियो चालक गुस्से में सिग्नल तोड़ कर लापरवाही के साथ गाड़ी को पार्क करता है और बाहर आकर ट्रैफिक पुलिस से बहस करने लगता है। ट्रैफिक पुलिस के लाइसेंस मांगने पर वो हेकड़ी दिखाते हुए लाइसेंस दिखाने से इनकार कर देता है। साथ ही खुद को ‘प्रथम श्रेणी का न्यायिक मजिस्ट्रेट’ बताता है। शख्य अपने फोन पर घटना का वीडियो भी बनाता है। वीडियो में एक दूसरे अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर भी शख्स खुद को JMIC ही बताता है। इस शख्स का नाम प्रकाश सिंह मारवाह है। रिपोर्ट के मुताबिक वो पेशे से वकील है और चंडीगढ़ सेक्टर 51 का निवासी है।

आगे वीडियो में प्रकाश ट्रैफिक पुलिस को कॉल पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से बात करने को कहता है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस उससे दोबारा लाइसेंस की मांग करती है। इस बार प्रकाश स्पीड में गाड़ी आगे बढ़ा देता है और पुलिस को चिल्लाते हुए चालान भेज देने को कहता है।

इस घटना के बाद ASI अरिजीत सिंह ने प्रकाश पर IPC की धारा 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करने), 186 (लोक सेवक के सार्वजनिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने) और 419 (किसी और का रूप धारण कर धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर दिया है। साथ ही लाल बत्ती पर सिग्नल तोड़ने और नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ के लिए भी उसके चालान काटे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर प्रकाश पर कार्रवाई की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1400 से अधिक पंचायतों के पंच और सरपंच मंगलवार लेंगे शपथ

9314 निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां मुकम्मल:डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, 2 दिसंबर: मंगलवार को पंच और सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने टांडा बाईपास के निकट स्थित स्थानीय लाजवंती स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस...
article-image
पंजाब

शगन स्कीम में लाभकारी शादी के दो माह तक कर सकेंगे स्कीम में अवेदन : तहसील भलाई अधिकारी तजिंदरजीत सिंह

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा दी जाती शगन स्कीम में अब लाभपात्र शादी के दो माह तक अवेदन कर सकते हैं यह जानकारी तहिसील वेलफेयर अधिकारी तजिंदरजीत सिंह ने कहे। श्री सिंह ने आगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल : बंदोबस्त अधिकारी ने लेखपाल व लिपिक को कर दिया निलंबित

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर विभाग एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी और...
हिमाचल प्रदेश

स्कूली बच्चों को शोषण व शारीरिक दंड बारे जागरूक करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान : चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को हर विद्यालय व बाल गृह में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करना है अनिवार्य

शिमला 16 जून – जिला शिमला के सभी स्कूलों में बच्चों को शोषण व शरीरिक दंड बारे जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल...
Translate »
error: Content is protected !!