फायरिंग कांड का खुलासा….मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

by
हैबोवाल में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश भी घायल
लुधियाना ।  हैबोवाल इलाके में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के शटर पर फायरिंग करने के मामले में लुधियाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदरा से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही एफआईआर नंबर 05 (दिनांक 06 जनवरी 2026) के तहत दर्ज मामला पूरी तरह सुलझा लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन नकाबपोश बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने लाडियां–जस्सियां रोड पर नाका लगाया। जब आरोपी सरकारी स्कूल, जस्सियां के पास पहुंचे तो उन्होंने नाका तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
हालात को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सुमित कुमार और संजू को गोली लग गई, जिन्हें घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। वहीं तीसरे आरोपी सुमित उर्फ आल्ट्रोन उर्फ टुंडा को मौके पर ही दबोच लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और बिना नंबर की काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिससे उनकी आपराधिक मंशा साफ उजागर होती है।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कसरत दौरान डीएसपी की हुई मौतकुछ दिन बाद : भाई भाभी को नशा तस्करी में सजा , भाई को 8 साल की कैद और जुर्माना, भाभी को भी 11 साल का कैद

लुधियाना :  लुधियाना के होटल पार्क प्लाजा के जिम में कसरत करते जिन डीएसपी दिलप्रीत सिंह की 22 फरवरी को मौत हो गई थी, उनके भाई भाभी को नशा तस्करी में कठोर कारावास की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रईस महिलाओं को नशीला प्रोटीन शेक देकर करता था ब्लैकमेल : व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने से महिलाओं के उजड़ जाएंगे घर

कानपुर में एकता गुप्ता हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। जिम ट्रेनर विमल सोनी की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल से पता लगा है कि वह ट्रेनिंग के दौरान रईस महिलाओं से नजदीकी...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 18 अफसरों का IPS प्रमोशन .. सूची जारी

चंडीगढ़ । आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए पंजाब के राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची वर्ष 2019, 2020 और 2021 की है, जिसे चयन...
article-image
पंजाब

24 घंटे के अंदर पति की मौत के बाद भाजपा नेता परमिंदर कौर की भी मौत – पति के जाने के गम में गईं थी टूट

बठिंडा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय परमिंदर कौर ने अपने पति भूपिंदर सिंह की मौत का गहरा सदमा लगा। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से भूपिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!