फिनलैंड की तर्ज पर होगी अब पंजाब में भी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई : भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

by

पंजाब के प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही फिनलैंड की तर्ज पर पढ़ाई होगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब से कुछ टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजा गया है। इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान भी वहां पर मौजुद रहे। पहले ग्रुप में 72 टीचर्स को फिनलैंड भैजा गया है। इन सभी को फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि टैलेंटेड टीचर्स के एक ग्रुप को तीन सप्ताह के दौरे पर फिनलैंड भेजा गया है। खेलों की बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले ओलंपिक में खिलाड़ी कम और राजनेता ज्यादा जाते थे। उन्हें पदकों की चिंता नहीं थी। वो सिर्फ सरकारी खर्चे पर छुट्टी मनाने जाते थे।

एमओयू पहले हो चुका है साइन

प्राइमरी स्कूल के टीचर्स को ट्रेनिंग देने के लिए पंजाब सरकार और फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी के बीच पहले ही एमओयू साइन हो चुका है। दिल्ली स्थित फिनलैंड की एम्बेसी में दोनों के बीच ये समझोता हुआ था। इस दौरान वहां पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप के बड़े नेता मनीष सिसोदिया के अलावा पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस वहां मौजूद थे। जिन टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, उन सभी ने पहले इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे।

प्रिंसिपलों को भेजा था सिंगापुर  :  जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजा था। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि ‘ पिछले ढाई साल में पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है’। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि अगला बैच फरवरी-मार्च 2025 में भेजा जाएगा। ट्रेनिंग के लिए भेजे गए टीचर्स की चयन में टीचर्स का अनुभव है और उनकी नौकरी में कितने साल बचे हैं देखा गया है। ताकि ट्रेनिंग के बाद वो कम से कम 10-15 साल तक बच्चों को पढ़ा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.काम. तीसरे व पांचवें समैस्टर का परिणाम 100 फीसदी रहा

गढ़शंकर: गत दिनों पंजाब विश्वविद्याल द्वासा घोषित किए परिणाम में डी.ए.वी. कालेज फॉर गल्र्स गढ़शंकर का परिणाम 100 फीसदी रहा और सभी छात्राएं शानदार अंक हासिल कर पास हुईं। बी.काम. तीसरे समैस्टर में तरनप्रीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत कोई धर्मशाला नहीं- जहां दुनिया भर के शरणार्थी घुस आएं, हम खुद 140 करोड़ : सुप्रीम कोर्ट

भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जहां दुनिया भर से शरणार्थी आएं और बसते चले जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने एक श्रीलंकाई तमिल की याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने...
article-image
पंजाब

78th Independence Day celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ August 19 Independence day celebration Program were Managed and organised by President Kulvant Rai Joshi and all others management committee members at Shri Durga temple Melbourne, Australia. On this Occasion every person...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
Translate »
error: Content is protected !!