फिरोजपुर के राधा स्वामी डेरे पर लिखे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे : पन्नू ने जारी की वीडियो

by

फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा राधा स्वामी प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो की 5 नवंबर को हुई मुलाकात के कुछ समय बाद ही कुछ शरारती तत्वों की ओर से फिरोजपुर में एक राधा स्वामी डेरे की दीवारों पर हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखे दिए। जिसका एक वीडियो विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया। इसके साथ ही डेरा मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों को धमकाया है कि केंद्र का साथ ना दें। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से भी रोका था। बता दें कि उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे पर जाने वाले थे। तकरीबन एक घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेरा ब्यास देखा और मुखी से बातचीत की थी। इसके बाद वह सीधा ही हिमाचल के लिए रवाना हो गए थे। आतंकी पन्नू बीते कुछ समय से काफी अधिक एक्टिव हुआ है। सुधीर सूरी हत्या के बाद से लेकर अभी तक उसकी चौथी वीडियो सामने आ चुकी है। इस वीडियो में उसने पंजाब के फिरोजपुर के अंतर्गत आते तलवंडी भाई के डेरे की दीवारों पर लिखे हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारों की वीडियो को वायरल किया है। इसके साथ ही उसने डेरा मुखी गुरिंदर ढिल्लों व डेरे के श्रद्धालुओं को खालिस्तान व पाकिस्तान या हिंदुस्तान से एक को चुनने की धमकी भी दी है।

पन्नू ने प्रधानमंत्री व डेरा मुखी की पहली मुलाकात के दौरान भी की थी एक वीडियो जारी

डेरे को लेकर आतंकी पन्नू की यह दूसरी वीडियो है। इससे पहले आतंकी पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी में आने से पहले वीडियो को जारी किया था। जिसमें पन्नू ने डेरा मुखी को प्रधानमंत्री से ना मिलने की नसीहत दी थी। पन्नू ने धमकाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 1000 किसानों के कातिल हैं और उनसे ना मिला जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 को मुफत मैडीकल कैंप गुरूदाुरा भाई तिलकू जी में लगेगा

गढ़शंकर : रोटरी कलब गढ़शंकर दुारा राजा अस्पताल के सहयोग से छोटे साहिबजादों की लसानी शहादत को समर्पित 24 दिसंबर दिन शनिवार को सुवह दस से दो वजे तक मुफत मैडीकल कैंप भाई तिलकू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार : दिल्ली से किशोरी को बस में देहरादून लेकर आए बस के चालक, परिचालक

देहरादून की आईएसबीटी में ना​बालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबलिक को बस चालक व परिचालक दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन से लेकर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!