फिल्म नीति को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी : 50 प्रतिशत शूटिंग के साथ बनी फिल्मों के लिए वार्षिक पुरस्कार

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार ने हाल ही में एक व्यापक फिल्म नीति को स्वीकृति प्रदान की है। इस नीति का उद्देश्य फिल्म उद्योग के माध्यम से प्रदेश में अतिरिक्त निवेश को आकर्षित करना है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाओं के साथ उत्कृष्ट फिल्म शूटिंग स्थलों की पेशकश की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन उपकरणों को सूचीबद्ध कर निजी कंपनियों को प्रोडक्शन हाउस स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”प्रदेश सरकार बेहतर गुणवत्ता वाली और राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत शूटिंग के साथ बनी फिल्मों के लिए वार्षिक पुरस्कार शुरू करेगी। इसके साथ ही प्रदेश के प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को ‘कलाकार प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से ललित कला और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और यहां के नैसर्गिक स्थल फिल्म निर्माण के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, ”प्रदेश में पूर्व में अनेक सुपर हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है और प्रदेश सरकार राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देकर कर स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है।”

सुक्खू ने कहा कि नयी फिल्म नीति हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुफरी-फागु सड़क का DC नुपम कश्यप ने निरिक्षण कर सुगम यातायात करवाया सुनिश्चित

शिमला 08 फरवरी – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज अन्य अधिकारीयों के साथ कुफरी-फागु सड़क का निरिक्षण किया और सुगम यातायात सुनिश्चित करवाया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस हुए ओलावृष्टि और हिमपात केकारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल-कॉलेज होंगे मर्ज : अप्रैल में होंगे शिक्षकों के तबादले : बैठक में लिया फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेज मर्ज किए जाएंगे। अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों को न्यूनतम समय में निपटाएं अधिकारी – DC जतिन लाल

ऊना, 14 फरवरी – जिला ऊना में राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को सभी अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आम व्यक्ति के समय व धन की बचत हो सके।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपये: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 अक्तूबर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन कार्यों से...
Translate »
error: Content is protected !!