बंगाणा कॉलेज में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर : ‘सामर्थ्य’ के तहत लगा 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप संपन्न

by
रोहित भदसाली। बंगाणा (ऊना), 8 अक्तूबर। ऊना जिले की महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ के तहत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए आयोजित 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप मंगलवार को संपन्न हो गया। रेड क्रॉस सोसाइटी (ऊना) के सहयोग से कॉलेज के जेंडर इक्विटी इनिशिएटिव के तहत आयोजित इस शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, आत्मबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपनिरीक्षक सुरेश पाल एवं कुमारी नीरज कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेंडर इक्विटी इनिशिएटिव के संयोजक प्रोफेसर निकिता गुप्ता ने की, जबकि मंच का संचालन प्रोफेसर कृष्ण चंद ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि कैंप में प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाया है, जिससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि जीवन में आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रबंधकों और बच्चों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने आधे घंटे का प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने इन सात दिनों के दौरान सीखी विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर निकिता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर रेखा, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर विनोद, प्रोफेसर कृष्ण और प्रोफेसर मुकेश मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मास्टर प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें और सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंततः मुकेश के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समारोह का समापन हुआ।
कैंप में भाग लेने को नजदीकी सरकारी कॉलेज में कराएं पंजीकरण
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि सामर्थ्य के तहत जिलेभर में छात्राओं-महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए चरणबद्ध तरीके से इस प्रकार के 7 दिवसीय कैंप लगाए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में रेड इंडस्ट्री की स्थापना पर रोक : केवल ग्रीन तथा ऑरेंज सूची में शामिल उद्योग ही होंगे स्थापित

शिमला :   हरोली का पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण मुक्त होगा। प्रदेश सरकार ने पंडोगा व इसके आसपास के इलाकों को प्रदूषण मुक्त रखने के मकसद से इस औद्योगिक क्षेत्र में रेड इंडस्ट्री की स्थापना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का मुख्यमंत्री ने  किया शुभारम्भ : बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही संजौली हेलीपोर्ट से कुल्लू ज़िला के भुंतर हवाई अड्डा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीप शिखा कौशल ने छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई

सड़क सुरक्षा अभियान के 26वें दिन तीन कार्यक्रम आयोजित ऊना, 12 फरवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 26वें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं एनजीओ हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं...
Translate »
error: Content is protected !!