बच्चों ने घर से निकाला था बाहर, कार्यालय बुलाकर आपसी सहमति से खुशी-खुशी भिजवाया घर

by

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के प्रयास से सीनियर सिटीजन की हुई घर वापिसी
होशियारपुर, 25 अक्टूबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने गांव चग्गरां के एक सीनियर सिटीजन जो कि दो-तीन वर्षों से बुरी हालत में घर से बाहर रहता था का मामला सुलझा कर दोबारा उसके घर में भिजवाया व उसके परिवार को भी आगे से ऐसा न करने के निर्देश दिए।
हैल्प एज इंडिया के फील्ड रिस्पांस अधिकारी विजय कुमार यह पूरा मामला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के ध्यान में लाए। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की आयु करीब 70 वर्ष है और यह करीब दो से तीन वर्षों से बुरी हालत में अपने से बाहर निकाला हुआ था व कैटल शैड से बड़ी ही नाजुक व बुरी हालत में मिला। बुजुर्ग के मुताबिक उसके बच्चों से उसे घर से निकाल दिया था।
मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने सीनियर सिटीजन व उनके दोनों बेटों को दोबारा मिलाने के उद्देश्य से उनको अपने कार्यालय बुला कर कानूनी सलाह दी व जागरुक किया। अपराजिता जोशी ने उनका आपसी तालमेल बनाकर खुशी-खुशी रहने के लिए प्रेरित किया व सीनियर सिटीजन को पूरी तरह आश्वस्त व संतुष्ट कर उनके दोनों बेटों के साथ घर भेजा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र में बिल्कुल यकीन नहीं करती सरकार तानाशाही पर उतारू है सरकार व्यवस्था पतन के 3 साल, बदलो बदलो भ्रष्ट सरकार एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा के अपोजिशन लाउंज में पत्रकार वार्ता को...
article-image
पंजाब

धमाई स्कूल की छात्रा सुनैना का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

गढ़शंकर, 5 जुलाई : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की छात्रा सुनैना पुत्री तलविंदर सिंह का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की...
article-image
पंजाब

मेलबॉर्न शहर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को लेकर चर्चा : भारतीय शिष्टमंडल ने मेलबोर्न में कौंसल जनरल से की मुलाकात

मेलबॉर्न : भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के एक शिष्टमंडल ने आज मेलबर्न स्थित भारतीय कौंसल जनरल डा. सुशील कुमार से मुलाकात की।  शिष्टमंडल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान, गुरमेल सिंह पहलवान और...
Translate »
error: Content is protected !!