बजट में गांव व किसान के हितों का रखा गया विशेष ध्यानः वीरेंद्र कंवर

by
ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वर्ष 2021-22 के बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसमें गांव व किसान का विशेष ध्यान रखा है। वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से 50 हजार नए किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक खेती किसानों को खुशहाली की ओर ले जाने का सकारात्मक कदम है, जिसमें सभी किसानों को आगे बढ़कर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1055 करोड़ रुपए से शुरू होने जा रही जायका-2 परियोजना को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कृषि तथा बागवानी में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों विश्वविद्यालयों को 5 करोड़ रुपए देने पर भी बधाई दी। कंवर ने कहा कि बजट में मंडियों के विस्तारीकरण के लिए 200 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बजट में प्रदेश के पशु पालकों की सुविधा के लिए तीन जोनल अस्पतालों तथा 10 वैटरीनरी पॉली क्लीनिकों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है, जिसमें से एक जोनल अस्पताल कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बरनोह में खुल रहा है। उन्होंने दूध की खरीद का मूल्य दो रुपए बढ़ाने का भी स्वागत किया। साथ ही कहा कि कांगड़ा में बायोफ्लॉक्स यूनिट के साथ-साथ 100 नई ट्राउट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में निर्विरोध चुनी गई 102 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी नवगठित पंचायतों में पंचायत घर बनाने का ऐलान किया है। यह चरणबद्ध तरीके से बनाए जाएंगे। पंचायतों में 2982 कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगे। वीरेंद्र कंवर ने पंचायत चौकीदारों व सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 300 रुपये बढ़ाने की घोषणाा का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

“प्रथम दर्शन सेवा” योजना के तहत शिमला से श्री माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार के लिए चलने वाली बस को उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आम जनमानस की सुविधा के मद्देनजर एचआरटीसी, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी बस रूट चलने पर कर रही है विचार शिमला 31 अक्टूबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार मेले में 3184 युवाओं को मिलेगा जॉब का अवसर: बाली

42 नामी गिरामी कंपनियों ने भेजी वेकेंसी रिपोर्ट :  बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु करेंगे शिरकत धर्मशाला, 22 जुलाई। नगरोटा में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति : उपचुनाव लड़ने का पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने किया एलान

 लाहौल-स्पीति :  6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा के बाद अब टिकट के तलबगार सक्रिय हो गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले में भी कांग्रेस के रघुवीर सिंह ठाकुर मैदान में उतरने को बेताब हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!