बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तीन-तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रधान सलाहकार लगाया

by

शिमला :16 जुलाई :
हिमाचल में नए मुख्य सचिव आरडी धीमान की तैनाती के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को ऊर्जा, बहुउद्देश्यीय परियोजना और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत विभाग का प्रभार सौंपा गया है एवं वह राज्य विद्युत बोर्ड के चेयरमैन का चार्ज भी संभालेंगे।
1994 बैच के आईएएस एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा को वन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जनजातीय विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हीं के पास रहेगा। 1995 बैच के एवं आईएएस एवं प्रधान सचिव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एमडी रोपवे ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, वित्तायुक्त आरडी नजीम को उद्योग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
1997 बैच के आईएएस एवं प्रधान सचिव वन विभाग रजनीश को सलाहकार (उद्योग एवं शहरी मामले) दिल्ली के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग व आईटी का जिम्मा दिया गया है। 1998 बैच केआईएएस एवं प्रधान सचिव शहरी विकास विभाग, टीसीपी देवेश कुमार को हाउसिंग दिया गया है। हाउसिंग का जिम्मा रजनीश को मिलने के बाद अक्षय सूद अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो गए हैं।

2002 बैच के आईएएस एवं सचिव वित्त, प्लानिंग, इकोनॉमिक एंड स्टैटिस्टिक्स अक्षय सूद को श्रम एवं रोजगार का कार्यभार दिया गया है। अक्षय सूद मंडलायुक्त कांगड़ा चेयरमैन टैक्स ट्रिब्यूनल धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार भी देखते रहेंगे। 2004 बैच के ही आईएएस एवं सचिव बागवानी, जल शक्ति विभाग अमिताभ अवस्थी को तकनीकी शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।
वर्ष 2004 बैच के आईएएस एवं पूर्व निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासू को सरकार ने प्रशासनिक सुधार, ट्रेनिंग एंड फौरेन असाइनमेंट और शिकायत निवारण का जिम्मा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेलों में हाथ-पैर धोकर ही श्रद्धालुओं को मिलेगी प्रवेश की अनुमति, 6 फीट की दूरी भी रखनी होगी

ऊना: चिंतपूर्णी में 9-16 अगस्त तक मनाए जाने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी कर दी है। इस संबंध में मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 से 16 अगस्त तक कोविड-19 नियमों के साथ होगा श्रावण अष्टमी मेले का आयोजनः डीसी

ऊना: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 9 से 16 अगस्त 2021 तक किया जाएगा। मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक ऋण प्रकरण में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की चौथी शिकायत, NABARD से निष्पक्ष जांच की मांग

MMSY ऋण और सब्सिडी मामले में फिर उठे सवाल, अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग चार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिवक्ता ने NABARD से मांगा स्पीकिंग ऑर्डर एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपको शहीद मान लिया हैँ आप अनशन खोल ले – खाप नेताओं खापो नें डल्लेवाल से किया आग्रह

चंडीगढ़ । किसान आंदोलन अब भी शांत नहीं हुआ है। लगातार किसानों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीँ अब किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!