बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हिमाचल प्रदेश में जल्‍द होगा : सात IAS अधिकारी, दिल्‍ली जाने को तैयार

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुआई में कांग्रेस द्वारा लगातार दो उपचुनाव में छह सीटें जीतने और कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 होने के बाद अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। जिसके चलते डेढ़ साल से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं किए जाने की जगह अब मुख्यमंत्री सुक्खू बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी है। इसमें आइएएस अधिकारियों के साथ आइपीएस अधिकारियों को भी तबदील कर नई जिम्मेदारी देने के निए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

जिम्‍मेदारी बढ़ेगी अन्‍य अधिकारियों की : सात आइएएस अधिकारियों ने दिल्ली जाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग के पास पहले से आवेदन किया है। ऐसे में आइएएस अधिकारियों के कम रह जाने के बाद अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। अधिकारिक जानकारी के अनुसार ऐसे अधिकारियों को कमान सौंपने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी है जो सरकार की कार्यप्रणाली और कार्यों को जमीनी स्तर पर रूप दे सकें। इसके लिए अब सुक्खू सरकार नए प्रयोग करने की भी तैयारी में है। जिससे सरकार के वादों को लोगों को तक सही तरीके से पहुंचा सके।

राजस्व बढ़ाने को अधिकारियों की लगातार क्लास : सरकार के राजस्व बढ़ाने के लिए अब सुक्खू सरकार अधिकारियों से नए प्रयोग करने की सोच रही है। जिससे आय को बढ़ाया जा सके। इसके लिए अधिकारियों की क्लास लगेगी और उन्हें इस संबंध में प्रारूप लेकर आने होंगे जिससे आत्मनिर्भर हिमाचल की सोच को पूरा किया जा सके।
वॉटर सैस से आय पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी जिसे लेकर सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा राजस्व दस्तावेजों जमाबंदी व अन्य दस्तावेजों की फीस बढ़ाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोबाईल टाबर की वैटरिंया चोरी करने वाला चोर पकडा, 2.50 लाख की मौबाईल टावर की वैटरिया बरामद : गिरोह के अन्य चोरो की तलाश मे पुलिस कर रही पंजाब मे रेड

हरोली : पूवोवाल मे 26 व 27 जून को रात के समय पंजाब से आये चोरो ने मोबाइल टावर की वैटरिया चुराने के लिये टावर के पास वने कमरे के ताले तोडकर सेंधमारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्धमान कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 122 कामगारों ने किया रक्तदान

कंपनी के प्रेजीडेंट एंड डायरेक्टर प्रभारी आईएमजेएस सिद्धू ने किया शुभारंभ बद्दी, 11 फरवरी (तारा) : बद्दी की सबसे बड़ी धागा मिल वर्धमान ने रोटरी ब्लड बैंक चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेले में सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन जारी : ऑडिशन के दूसरे दिन सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंधित 79 कलाकारों ने लिया हिस्सा 

एएम नाथ। चम्बा  :   मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में सलूणी और तीसा उपमंडल से संबंध रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

ऊना – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!