बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया , ये कहते हुए : तू पागल है क्या… बेइज्जती कराएगी : ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंची

by

तू पागल है क्या, बेइज्जती कराएगी… ये कहते हुए बड़ी बहन ने रेप पीड़िता को चुप करा दिया। बड़ी बहन के ऐसा कहने के बाद पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिर में उसने पुलिस से अपने ‘डैडी’ के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंच गई और FIR दर्ज करा दी।

मामला गाजियाबाद के मसूरी थाने का बताया जा रहा है। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी ‘डैडी’ के खिलाफ जांच पड़ताल में जुट गई. आरोपी ‘डैडी’ इलाके का डॉक्टर है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने दर्ज कराई गई FIR में बताया है कि वो पांच भाई-बहन है। उसकी बड़ी बहन इलाके के एक डॉक्टर के पास काम करती है। जब उसने काम शुरू किया था, तब उसके माता-पिता जिंदा थे। लेकिन माता-पिता के निधन के बाद बड़ी बहन ने ही घर की सारी जिम्मेदारियों को संभाला।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन ने एक दिन बताया कि डॉक्टर अंकल ही हमारे सारे खर्चे देखेंगे। इसके बाद पीड़िता और उसके अन्य भाई बहन आरोपी डॉक्टर को ‘डैडी’ कहने लगे। पीड़िता के मुताबिक, काम के दौरान मेरी बड़ी बहन की आरोपी डॉक्टर के साथ नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी डॉक्टर प्रमोद बंसल ने 12 अप्रैल 2023 को मेरी बड़ी बहन को मुझे लेकर मटियाला गांव के फॉर्म हाउस पर बुलाया।

आरोपी डॉक्टर ने शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के मुताबिक, जब वो अपनी बड़ी बहन के साथ डॉक्टर के फॉर्म हाउस पर पहुंची, तो देखा कि डॉक्टर प्रमोद बंसल पहले से शराब पी रहे हैं। इसी दौरान पीड़िता की बड़ी बहन ने उसे अंदर कमरे में जाने को कहा और खुद डॉक्टर बंसल के साथ बातचीत करने लगी।

पीड़िता के मुताबिक, उसके कमरे में जाने के कुछ देर बाद आरोपी जबरन अंदर आया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा. पीड़िता ने विरोध किया। लेकिन उसने छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी और फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक, वारदात के बाद जब उसने अपनी बड़ी बहन से शिकायत की तो उसने बेइज्जती का हवाला देते हुए चुप रहने को कहा।

पीड़िता के मुताबिक, बड़ी बहन को बिना बताए उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन उल्टा पुलिस ने उसे धमकाया और रेप का झूठा आरोप लगाकर पैसे वसूलने के आरोप में बंद करने को कहा। इसके बाद पीड़िता घर लौटी और फिर पुलिस कमिश्नर से मिलकर पूरी वारदात की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

निहत्थे लोगो पर लाठी चार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण : जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया,   बातचीत करने के बजाय सरकार की तरफ़ से भी भावनाएं भड़काई गई सरकार ने शांति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने नच्छीर और चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्याएं, पुराने विंध्यवासिनी मंदिर तक बनेगी 13 करोड़ से सड़क : आशीष बुटेल

निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें* पालमपुर, 23 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन गुना बढ़ाई पंचायत घरों के निर्माण को दी जाने वाली राशि – अनिरुद्ध सिंह नए पंचायत घर बनाने को दिए जा रहे 1.14 करोड़, एक समान होगा डिजाइन

ग्रामीण विकास मंत्री ने मंडी जिले की दरंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मंडी मनरेगा में अव्वल, प्रशासन की थपथपाई पीठ मंडी, 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रजनी पाटिल बनीं हिमाचल कांग्रेस की नई प्रभारी : प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन की तैयारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बीती रात जारी पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!