बदनामी के डर से युवक ने 34.80 लाख दिए आरोपियों को : युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई, फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

by

 करनाल : हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। आरोपियों ने असंध थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हनीट्रैप में फंसाया। युवती से मोबाइल पर चैटिंग के जरिए अश्लील फोटो मंगवाई। उसके बाद युवक को रकम के लिए ब्लैकमेल किया गया। फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। इसके अलावा युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। बदनामी के डर से युवक ने 34.80 लाख की रकम आरोपियों को दे दी। इसके बावजूद युवक से आरोपी पैसा मांग रहे हैं। अब पीड़ित युवक ने युवती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

दुकान चलाता है पीड़ित
मूलरूप से गांव पोपड़ा निवासी शिकायतकर्ता की खल-बिलौने की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजय शर्मा उसका पड़ोसी है। आरोपी संजय का भांजा शीशान गांव में ही पढ़ता है। अप्रैल 2018 में आरोपी संजय साजिश के तहत शिकायतकर्ता के पास आया। शिकायतकर्ता को युवती से फ्रेंडशिप और शादी करने के जाल में फंसाया गया। बाद में आरोपी ने शिकायतकर्ता का नंबर किसी युवती को दे दिया।

युवती ने शिकायतकर्ता के साथ मोबाइल पर चैटिंग करनी शुरू कर दी। कुछ दिनों बाद युवती ने अपने मोबाइल पर न्यूड फोटो मंगवा ली। उसके बाद युवती युवक से जींद बस स्टैंड पर मिलने के लिए पहुंची। आरोपी युवती ने अपना नाम पूनम बताया। उसके कुछ देर बाद ही शिकायतकर्ता के पास धमकी भरे मैसेज आने लगे। आरोपियों ने धमकी दी कि युवती के साथ उसने चैटिंग और अश्लील फोटो आदान-प्रदान की है। इसलिए वह युवक को समाज में जीने लायक नहीं छोड़ेंगे।

आरोपियों ने शिकायतकर्ता युवक से दस लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बदनामी के डर से आरोपियों को दस लाख रुपये दे दिए। उसके बाद मई 2021 में आरोपी संजय ने कहा कि दस लाख रुपये का ब्याज, एक लाख रुपये बकाया और पांच लाख रुपये और देने होंगे। रकम नहीं देने पर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद युवक ने आरोपियों को किस्तों में रकम देनी शुरू कर दी। इस तरह आरोपियों ने पीड़ित युवक से 34.80 लाख रुपये की रकम हड़प ली। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की 69 विधानसभा सीटों वाले मालवा में कांग्रेस का दबदबा कायम : चार लोकसभा सीट पर जीत की दर्ज

चंडीगढ़  :  कांग्रेस ने एक बार फिर पंजाब के मालवा क्षेत्र में खुद को साबित किया है जो राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पार्टी ने 2024 के आम चुनाव में इस...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला समिति चुनाव: जोन अजनोहा से AAP उम्मीदवार ममता रानी विजयी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिला हुषियारपुर के जोन अजनोहा से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी ममता रानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुनीता रानी को 30 वोटों के अंतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ग्रामीण स्वाद महोत्सव- पोषण, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत संगम: DC हेमराज बैरवा*

दाड़ी में फैली पारंपरिक स्वाद के संग महिला सशक्तिकरण की खुशबू धर्मशाला, 17 अक्टूबर: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आज दाड़ी मेला ग्राउंड में ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में पर्यावरण शिक्षा प्रोग्राम अधीन विश्व जल दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 26 मार्च l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के एनएसएस तथा ईको क्लब द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस विभाग, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा पर्यावरण जंगलात...
Translate »
error: Content is protected !!