बदमाशों का हमला: खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की

by

समराला : कार वर्कशॉप में घुसकर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए मालिक और वर्कर से मारपीट की। वर्कशॉप के मालिक सन्नी पवार ने बताया कि घटना से एक रात पहले कुछ नशेड़ी युवक वर्कशॉप में टायर रिपेयर कराने आए थे। उस दौरान वह अपने परिवार के साथ बाहर जा रहा था, इसलिए उसने उन युवकों को मना कर दिया। जिस पर युवकों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। जिसके बाद युवक वहां से चले गए। अगले दिन दोबारा बदमाशों ने उसकी वर्कशॉप में आकर गुंडागर्दी की। उसकी दुकान विश्वकर्मा टायर वर्कशॉप नाम से माछीवाड़ा रोड पर है। घायल हालत में उसे लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया सन्नी ने बताया कि बदमाशों के पास तेजधार हथियार और बैट भी थे। उन्होंने वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। ASI पवनजोत सिंह ने बताया कि फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पास के ही गांव के रहने वाले है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम अकेली भाजपा पड़ी महागठबंधन पर भारी : खन्ना

बिहार की जनता ने फेहराया भाजपा का परचम, एन.डी.ए. को मिली शानदार जीत : खन्ना होशियारपुर 15 नवम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में बिहार की जनता...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अंबाला में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… 4 पर मामला दर्ज

अंबाला । एक महिला की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दहेज मांग, मारपीट, अवैध कैद, धमकाने, शादी का झांसा देकर शोषण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
Translate »
error: Content is protected !!