विधायक के नेतृत्व में कराई पैमाईश
बीबी एन, 24 फरवरी (तारा) : बद्दी साई सड़क को चौड़ा व पक्का करने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को मार्ग की निशान देही की गई। अब यह सड़क डिवाईडर के दोनों ओर से 22-22 फीट चौड़ी होगी। दिसंबर तक इस सड़क को पूरा करने का टारगेट रखा है। 8.99 लाख में सड़क चौड़ी व पक्की होगी वहीं 3.87 करोड़ में बिजली को खंभे शिफ्ट होंगे। 40 फीट लंबे नए खंभे लगेंगे और डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस सड़क को चंडीगढ के तर्ज पर विकसिर किया जाएगा।
विधायक राम कुमार की देखरेख में नगर निगम, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने सड़क की पैमाईश की। पहले सड़क के साथ लगे खंभे हटेंगे। उसके बाद नए सिरे से चार फीट की नाली बनेगी।
उसके बाद डिवाईडर के दोनों ओर 22-22 फीट का रोड़ तैयार होगा। खंभे हटाने का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। पहले रेड लाईट चौक से सत्संग भवन तक खंभे हटेंगे। 40 फीट ऊंचे खंभे लगेंगे। बीच में डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर लगेंगे। उसके बाद सड़क को पक्का किया जाएगा। इस सड़क के दो तीन स्थानों पर चौक डेवेलप किए जाएंगे। विधायक इस रोड़ को चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाना चाहते है।
बद्दी – चक्कां रोड़ की हालत को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर 48 लाख का टैंडर लग चुका है। यह सड़क 450 मीटर बन कर तैयार हो गई है। उसके बाद सीवरेज व घरों की पानी की दिक्कत थी। उसे ठीक करने के बाद अब नए सिरे से 70 लाख रुपये टैंडर लगने वाला है। इस सड़क दो माह के भीतर तैयार कर दिया जाएगा। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज लाईन को बारे में उन्होंने बताया कि यहां पर 1990 के समय की सीवरेज लाईन है। उस समय यहां पर एक सौ मकान थे लेकिन अब बढ पांच सौ हो गए है। इसके लिए यह लाईन चौक हो रही है। अब इसके साथ नए सिरे से बड़े डाया की लाईन बिछाई जा रही है। जो कमियां पहले लाईन में थी उसे अब दूर कर दिया जाएगा। यह दोनों लाईनें समानांतर में काम करेगी।
