बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार गुर्गों को गिरफ्तार : छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद

by

मोहाली : पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसएएस नगर पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और संगठन बीकेआई (बबर खालसा इंटरनेशनल) के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन में छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का समर्थन प्राप्त था, जो आईएसआई ड्रोन की मदद से रसद सहायता प्रदान कर रहा था, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था।
आतंकी संगठन है बब्बर खालसा : बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) को ही बब्बर खालसा के नाम से जाना जाता है, जो खालिस्तान समर्थक एक आतंकवादी संगठन है। भारत और ब्रिटिश सरकार ने अलग सिख स्टेट की मांग करने वाले इस आतंकी संगठन को प्रतिबंधित कर रखा है। इस आतंकी संगठन ने पंजाब में विद्रोह और आतंक फैलाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने पिछले कुछ वक्त में इस संगठन पर काफी सख्ती की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने सौंपे राशन डिपूओं के लाइसेंस, शहरी क्षेत्र में 34 और ग्रामीण क्षेत्रों के 450 से अधिक लाइसेंस होंगे जारी

मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली में राशन डिपूओं की अलॉटमैंट के उपरांत जिला होशियारपुर में 6 लाभार्थियों को मिले लाइसेंस होशियारपुर, 16 जनवरी: पंजाब सरकार द्वारा घर-घर रोजग़ार और कारोबार मिशन के अधीन शुरू किए गए...
article-image
पंजाब

Farmers’ Income Can Increase Tenfold

Chandigarh/July 18/Daljeet Ajnoha : In an insightful conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Mr. Vivek Verma, Chairman of Spray Engineering Devices Limited (SEDL), shared his visionary outlook on transforming the agricultural and industrial landscape...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पांच लोगों की मौत, लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा था परिवार

सुनाम : पंजाब के सुनाम में को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की...
article-image
पंजाब

41 संस्थाओं के 1800 से अधिक वालंटियरों ने लगाए 11 हजार से अधिक पौधे लगाए : युवक सेवाएं विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया पौधारोपण अभियान

एन.एस.एस वालंटियरों ने स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ाए कदम होशियारपुर, 05 जून: मुख्य मंत्री भगवंत मान के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्टी कमिश्नर कोमल...
Translate »
error: Content is protected !!