बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

by

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कोऑर्डिनेटर व विधायक डॉ. नछत्तर पाल, कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह भैणी, तीरथ सिंह मेहरा, चौधरी गुरनाम सिंह तथा प्रदेश महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार शामिल थे।बसपा नेताओं ने राज्यपाल से हरियाणा के एडीजीपी और आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मृत्यु के मामले में निष्पक्ष और उच्च-स्तरीय जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जातियों पर अत्याचार केवल हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पंजाब में भी बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इस घटना ने दलित समाज में गहरा आक्रोश पैदा किया है।नेताओं ने बताया कि पटियाला ज़िले के गांव बसोई कलां में दलित समुदाय ने अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 35 एकड़ पंचायत ज़मीन की बोली लगाई थी और इसके लिए करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपये भी जमा कराए, लेकिन अब तक उन्हें ज़मीन का कब्ज़ा नहीं दिया गया। विरोध करने पर उन पर लैंड माफिया द्वारा हमला किया गया, और मामले में कोई न्याय नहीं मिला।होषियारपुर ज़िले में भी दलित सरपंचों पर हमले हुए, परंतु सत्ताधारी दल के प्रभाव के कारण सख्त कार्रवाई नहीं की गई। बसपा पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि कई स्थानों पर दलित समाज के लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। जालंधर में विशेष रूप से करतारपुर क्षेत्र में आम लोगों और दलितों पर प्रशासनिक दमन बढ़ा है।डॉ. करीमपुरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दलितों के धार्मिक मामलों में भी हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरु रविदास महाराज से जुड़े श्री खुड़ालगढ़ साहिब की भूमि पर शराब के ठेके खोले गए हैं। इसके अलावा, हुशियारपुर के गांव चांग बसोई में गुरु रविदास मंदिर को पंचायत घर में बदलने की कोशिश की जा रही है, जबकि फिल्लौर के धलेतां गांव में मंदिर की दीवारें तोड़ी गईं। बाद में सरकार ने गलती स्वीकार कर दीवारें दोबारा बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।बसपा ने मांग की कि राज्य के मुख्यमंत्री को इस पूरे घटनाक्रम के लिए माफी मांगनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि बाढ़ और नशे की समस्या पर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। किसानों, मजदूरों और दलित वर्ग को राहत नहीं मिल रही है, जबकि कानून व्यवस्था भी लगातार बिगड़ती जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

20 महिला खिलाड़ी ट्रेन में बेसुध : मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था

लुधियाना : खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 120 महिला खिलाड़ियों के ग्रुप को घूमने के लिए अमृतसर भेजा था। वह घूमने के बाद बुधवार को ट्रेन से...
पंजाब

लंगेरी रोड माहिलपुर के पास 3 कार सवारों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच।

माहिलपुर 21 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा): – माहिलपुर के पास 3 कार सवारों ने करीव डेढ दर्जन लोगों ने परिवार के एक निजी झगड़े  को लेकर  माहिलपुर शहर के वार्ड नंबर 8 लंगेरी रोड...
article-image
पंजाब

फसलों के नुक्सान का समय पर मुआवजा देने में विफल रहने पर सरकार की निंदा की : मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा श्री आनंदपुर साहिब/ रोपड़, 25 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा...
article-image
पंजाब

पेड़ लगाना तथा उसको संभालना आज के समय के अहम ज़रूरत : डाक्टर स्वाति शिमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर की ओर से भारत सरकार के प्रोग्राम ’’एक पेड़ मां के नाम’’ प्रोग्राम सिवल हस्पताल होशियारपुर में किया गया जिसमें एस.एम.ओं. डॉ.स्वाति शिमार, लॉयन क्लब के प्रधान लॉयन...
Translate »
error: Content is protected !!