बसपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल

by

चंडीगढ़ :  बहुजन समाज पार्टी के पूर्व पंजाब अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर उन्होंने पार्टी का दामन था. मुख्यमंत्री भगवंत सीएम मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। बीएसपी ने जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

           पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “आज पंजाब में आम आदमी पार्टी के परिवार में बढ़ोतरी हुई है. पंजाब बसपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर नेता जसबीर सिंह गढ़ी आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं. मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूँ. टीम रंगला पंजाब का यह कारवाँ लगातार बढ़ रहा है।
 बसपा ने जसबीर गढ़ी को किया था निष्कासित : बीते नवंबर में बसपा ने जसबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे और पार्टी ने कार्रवाई की. पार्टी की तरफ से एक्शन लिए जाने के बाद जसबीर ने कहा था कि वो नेतृत्व को 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट की बिक्री के बारे में बताना चाहते थे लेकिन उन्हें निष्कासित कर दिया गया
लोकसभा चुनाव में बसपा ने दिया था टिकट :  बीते लोकसभा चुनाव में बसपा ने जसबीर सिंह गढ़ी को आनंदपुर साहिब से मैदान में उतारा था. यहां से आप ने मालविंदर सिंह कंग को मैदान में उतारा था. कांग्रेस की तरफ से विजय इंदर सिंगला उम्मीदवार थे. जसबीर को हार का सामना करना पड़ा. वो इस सीट पर पांचवें नंबर पर रहे. मालविंदर सिंह कंग को विजेता बने और उन्हें कुल 313217 वोट मिले. जसबीर को 90157 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर 302371 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कालेवाल बीत का तीसरा वालीबाल टूर्नामेंट शानो-शौकत के साथ संपन्न

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 वर्षीय गुरपर्व को समर्पित यूथ स्पोट्र्स एवं वेलफ्येर क्लब कालेवाल द्वारा समूह नगर निवासियों के सहयोग से तीसरा वालीबाल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

रिश्ते में लगते देवर ने भाबी की हत्या की : पुलिस ने मामला किया दर्ज

माहिलपुर : थाना माहिलपुर के अधीन पड़ते गांव जस्सोवाल में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने पर गांव की पंचायत द्वारा सैला खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना देने पर पुलिस ने शव को...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीए प्रथम समेस्टर का नतीजा शानदार

गढ़शंकर। स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज का बी.ए. के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा।यह जानकारी देते हुए कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के परिणाम...
Translate »
error: Content is protected !!