बसाल में लगभग 5 करोड़ 50 लाख रूपए से बनाया जाएगा जिला पंचायत संसाधन केंद्र: वीरेंद्र कंवर

by

ऊना: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बसाल पंचायत में लगभग 7 करोड रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बसाल पंचायत में 5 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से आधुनिक रूप से जिला पंचायत संसाधन केंद्र बनाया जाएगा। जिसमें 22 कमर,े एक ट्रेनिंग हॉल, बैठक कक्ष व बड़ी पार्किंग की सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त लगभग 1 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनने वाले हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के उप मंडल कार्यालय एवं एसडीओ आवास का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बसाल को शहर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसाल में जिला पंचायत संसाधन केंद्र व लोक निर्माण विभाग उपमंडल कार्यालय का भवन 10 महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 17 करोड़ रूपए की लागत से सड़को का सुदृढ़ीकरण किया गया है। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल्द ही बसाल में 85 लाख रुपए की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसाल में पीएचसी का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से टक्का में साइंस लैब बनाई जा रही है, इसी की तर्ज पर बसाल में भी शीघ्र साइंस लैब बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कुटलहैड़ विधानसभा क्षेत्र में पशुपालकों के लिए 47 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से डेयरी का ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। जिसमें 50 से 60 लीटर दूध देने वाली गाय भी रखी जाएंगी।
मंत्री ने कहा कि बसाल में शीघ्र एसएमएस का कार्यालय भी खोला जाएगा जोकि किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समूर में डैम का निर्माण किया गया है जिससे आसपास के गांवों की भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के उत्थान हेतू उनकी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए शिवा प्रोजेक्ट लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई है। इस अवसर पर उन्होंने बसाल पंचायत के वार्ड 1 में महिला मंडल बनाने के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषण भी की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडलाअध्यक्ष भाजपा मास्टर तरसेम, उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बलराम बवलू, जिला परिषद सदस्य निशा भुल्लर, प्रधान नरेश, एक्सिन आईपीएच, पीडब्ल्यूडी, बीडियो व डीपीओ सहित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए 15 जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियांः राघव शर्मा चुनाव पर डीसी ने जिला के सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ की बैठक

ऊना- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि पंचायत चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां 15 जनवरी को रवाना होंगे। आज सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना को लेकर : संजय शर्मा

धर्मशाला, 19 दिसंबर : प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना को लेकर बार बार झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीपीएल सूची को लेकर बड़ा फैसला : अनाथ, दिव्यांग और गंभीर रोगियों को भी अब बीपीएल सूची में शामिल करेगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची में नए वर्गों को शामिल करने का बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाह्नवी शर्मा से अपने आवास पर मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जताई संवेदना

सरकार अब साजिशें करके परिजनों को और दुःख दे रही है : जयराम ठाकुर इलाज के अभाव में मृत्यु के बाद सरकार कह रही है परिजन ही नहीं लेने आए इंजेक्शन एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!