बहुत हुए भाषण, अब कर्मचारियों के लिए कुछ करे सरकार’, जयराम ठाकुर ने साधा CM सुक्खू पर निशाना

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच इन दिनों ठनी हुई है. ये सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर को जारी करने की मांग पर छिड़ी है.
कर्मचारी महासंघ सीधे तौर पर राज्य सरकार को फिजूलखर्ची के लिए दोषी ठहरा रहा है और साथ ही अपने देनदारी के भुगतान की मांग भी कर रहा है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा. जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा ही कर्मचारी हितैषी होने के बड़े-बड़े बयान दिए. वो कर्मचारियों को अपने परिवार का सदस्य बताते हैं. अब उन्हें कर्मचारियों के मुद्दें सुलझाने के लिए कुछ करना भी चाहिए.

‘कर्मचारियों के लिए कुछ करें CM सुक्खू : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर भाषण में खुद को कर्मचारियों का हितैषी बताते हैं. कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की. न तो तब बीजेपी ने इसका विरोध किया और न ही अब भाजपा इसका विरोध कर रही है. लेकिन, सवाल ये है कि इसके बाद राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के किसी मुद्दे को नहीं सुलझाया.

‘बीजेपी ने कर्मचारियों के हित में काम किया : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के हर मुद्दे पर कांग्रेस सरकार का नकारात्मक रवैया रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के समय कर्मचारियों के मसलों का समाधान करने की कोशिश की गई. उन्हें वक्त पर सारे भुगतान किए जाते रहे. उन्होंने कहा कि भले ही हर समस्या का समाधान न हो पाया हो, लेकिन तत्कालीन बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों के हित में काम किया. इन दिनों राज्य के सरकारी कर्मचारी और मंत्रियों के बीच जो द्वंद छिड़ा है, वो भी दुर्भाग्यपूर्ण है.

सोमवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक : जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में राज्य सरकार को जनता के मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार होगी. राज्य सरकार के सामने विपक्ष जोर-जोर से जनता के हित के मुद्दे उठाएगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में सीमेंट के बैग के दाम 10 रुपये बढ़ा दिए गए हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाल ही में सीमेंट के बैग के दाम 10 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. जब से कांग्रेस सत्ता में आई, तब से इन दामों में 70 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. अब कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए कि वह आखिर क्यों सीमेंट के दाम पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं. विपक्ष में रहते हुए तो कांग्रेस खूब शोर मचाती थी. अब उन्हें इसका जवाब देना चाहिए. जब से सत्ता में कांग्रेस आई है, तब से राज्य का विकास ठप पड़ा हुआ है.

:

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा...
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग चम्बा में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के 30 पदों पर भर्ती

इच्छुक अभ्यार्थी 15 जुलाई तक करें आवेदन एएम नाथ। चम्बा :  जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल की अपील…लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित : ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिमल गुप्ता को लगाया IG विजिलेंस : दोबारा विजिलेंस का जिम्मा, 4 मार्च को ही लगाया था आईजी वेल्फेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन पुलिस मुख्यालय

रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल सरकार ने साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी बिमल गुप्ता के तबादला आदेश जारी किए है। बिमल गुप्ता को इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया है। इसे...
Translate »
error: Content is protected !!