बांस प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की 215वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निगम की कार्य प्रणाली में आधुनिक तकनीक का समावेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम के सभी टिंबर गोदामों में बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के गगरेट में बांस प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा ताकि ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के किसानों को बेहतर मूल्य प्रदान किए जा सकें। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए वन निगम में राष्ट्रीय पारगमन पास प्रणाली (ट्रांजिट पास) को एकीकृत करने के भी निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एचपीएसएफडीसी ने वर्ष 2024-25 में लकड़ी, राल और तारपीन तेल की बिक्री से कुल 289.91 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जिससे वर्ष 2024-25 में 14.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। वर्ष 2023-24 में निगम द्वारा कुल 267 करोड़ रुपये की बिक्री की गई थी और 7.88 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त हुआ था। इसके अलावा सेल्वीकल्चर कटान से निगम को 41.30 करोड़ रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल समीर रस्तोगी, एचपीएसएफडीसी के प्रबन्ध निदेशक संजय सूद और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना – पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राचीन संस्कृति को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य : कुलदीप सिंह पठानिया

बद्दी में शिव नुआला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कहा, शिव नुआला गद्दी समुदाय की एक प्राचीन और अनूठी धार्मिक परंपरा विधानसभा अध्यक्ष ने की आयोजन समिति को 1.51 लाख रुपए देने की घोषणा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना अनुमोदित : परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में 2102 हैक्टेयर वन भूमि में होगा पौधरोपण

जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मण्डी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में किया गया अनुमोदन मंडी, 29 दिसम्बर। जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंडी और नाचन वन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर ढूंढ लिए प्रकाश चन्द , जलभराव होने के बाद प्रकाश चंद तीन दिन से थेलापता : पांचवें दिन बेला इंदौरा से सुरक्षित निकाले 54 लोग : 2209 पहुंची रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या

धर्मशाला, 18 अगस्त। जिला कांगड़ा के इेदौरा में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बोट के माध्यम से बेला इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से 54...
Translate »
error: Content is protected !!